Latest News

प्रतापगढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:  मृतक के मायके वालों पति पर प्रताड़ित करने का आरोप, दहेज चार पहिया की मांग – Pratapgarh News

प्रतापगढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत: मृतक के मायके वालों पति पर प्रताड़ित करने का आरोप, दहेज चार पहिया की मांग – Pratapgarh News



प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र मे जहरीला पदार्थ खाने से महिला मौत हो गई। मृतक मायके वालों पुलिस दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मायके वालों ने मृतक के पति पिटाई का आरोप लगाय

.

अमेठी के नगरडीह पीपरपुर निवासी संतराम मौर्य की 22 वर्षीय बेटी अमिता की शादी 2022 में अंतू थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी भगवान मौर्य के साथ हुई थी। आरोप है पति आए दिन नशे में धुत होकर अमिता को मारता पीटता था। दहेज में चारपहिया वाहन की मांग कर रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई है। करीब छह महीने पहले पंचायत के बाद समझौते पर वह पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। 10 दिन पहले दोनों गांव आए थे।

शनिवार को भी उसने अमिता के साथ मारपीट की थी। अमिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वाले सुबह घर पहुंच गए। वे पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता संतराम की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके पति के खिलाफ दहेजहत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।



Source link

Share This Post

29 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement