Latest News

दिल्ली में वीर बाल दिवस, 17 बच्चों को अवार्ड मिलेगा:  इसमें 10 लड़कियां, राष्ट्रपति मुर्मू सम्मानित करेंगी; PM मोदी भी शामिल होंगे

दिल्ली में वीर बाल दिवस, 17 बच्चों को अवार्ड मिलेगा: इसमें 10 लड़कियां, राष्ट्रपति मुर्मू सम्मानित करेंगी; PM मोदी भी शामिल होंगे


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को वीर बाल दिवस के मौकै पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बांटे जाएंगे। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन 17 बच्चों को पुरस्कार देंगी। ये अवार्ड सात कैटेगरी में दिए जाते हैं। जिसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल है। कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में 3500 बच्चे शामिल होंगे पीए मोदी इस कार्यक्रम में सुपोषित पंचायत योजना का भी शुभारंभ करेंगे और मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी। आयोजन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 3,500 बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार क्या है केंद्र सरकार की ओर से साल 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। साल 1996 से ही पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे कर्तव्यपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं।

किन बच्चों को मिलता है ये अवार्ड महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन करती है। ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है। जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं। उन्हें ये पुरस्कार दिया जा सकता है। साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया।

7 कैटेगरी में अवार्ड दिया जाता है पहले यह पुरस्कार छह कैटेगरी में दिया जाता है। जिनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार (इनोवेशन), शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल शामिल था। अब इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी भी जोड़ा गया है।

अवार्ड जीतने पर क्या मिलता है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके साथ पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलता है।

2023 में 11 बच्चों को अवार्ड दिया गया था

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार 5 से 18 साल की उम्र के बच्चों को दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार 5 से 18 साल की उम्र के बच्चों को दिए जाते हैं।

2023 में यह पुरस्कार 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 11 बच्चों को दिया गया था। पुरस्कार विजेताओं में बहादुरी और सोशल वर्क की कैटेबरी में एक, इनोवेशन में दो, खेल में तीन और कला व संस्कृति कैटेगरी में चार बच्चे शामिल थे। इन 11 पुरस्कार विजेताओं में से 5 लड़कियां और 6 लड़के थे।

ये खबर भी पढ़ें…

तमिलनाडु के मंत्री बोले- 5वीं-8वीं के बच्चें प्रमोट होंगे: केंद्र सरकार की नो डिटेंशन पॉलिसी नहीं मानेंगे

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोयामोजी ने कहा कि केंद्र ने 5वीं-8वीं के बच्चों को आगे की क्लास में प्रमोट नहीं करने का जो फैसला लिया है, वह हमारे राज्य में लागू नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र का ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म करना बच्चों के लिए बाधा बन जाएगा। गरीब घरों के बच्चों को और ज्यादा दिक्कतें आएंगी, इसलिए तमिलनाडु में ऑटोमेटिक प्रमोशन वाला मॉडल ही जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

21 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement