Latest News

आज सोने में बढ़त, चांदी फिसली:  सोना 73,505 रुपए पर पहुंचा, चांदी 286 रुपए गिरकर 88,028 रुपए प्रति किलो पर आई

आज सोने में बढ़त, चांदी फिसली: सोना 73,505 रुपए पर पहुंचा, चांदी 286 रुपए गिरकर 88,028 रुपए प्रति किलो पर आई


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (17 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने की कीमतों में आज यानी 17 सितंबर को मामूली बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 16 रुपए बढ़कर 73,505 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 73,489 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी में आज गिरावट है। ये 286 रुपए कम होकर 88,028 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 88,314 रुपए पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,040 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,890 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,890 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,890 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,940 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 10,153 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,489 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 88,028 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।



Source link

Share This Post

83 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement