Latest News

आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर आवश्यक बैठक कर कांग्रेसियों ने मनाया होली मिलन

आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर आवश्यक बैठक कर कांग्रेसियों ने मनाया होली मिलनŕ,,,, जिला कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान वर्तमान जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने किया। संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू बाबू ने किया। आयोजन में सहभागिता प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कुमार गुड्डू, सतीश चंद्र त्रिपाठी की रही। कांग्रेसियों ने जिले, प्रदेश एवं देश में होली शांति एवं सौहार्दपूर्ण मनाए जाने पर जिले प्रदेश एवं देश की जनता की भुरि भुरि प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर नि० जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहां गंगा जमुनी तहजीब की नींव पर देश के वीर जवानों ने आजादी दिलवाई उसकी नींव कांग्रेस के विचारको ने रखखी थी । और देश के हिंदू मुस्लिम सिख,इसाई ने देश को आजाद करवाया आज उसी का परिणाम है। की इस नफरत के दौर में देश के गंगा जमुनी के नुमाइंदों ने होली के मौके पर पूरे देश को सौहार्द का परिचय दिया ।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, देवेंद्र कुमार गुड्डू, अनिल सिंह अन्नू ने कहा जिस प्रकार आज नफरत, फिरका परस्ती, जाति ,,पाति, हिंदू मुस्लिम कर देश में सत्ता हथियाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। उसके विपरीत प्रदेश और देश में शांति एवं सौहार्दपूर्ण होली संपन्न होने के लिए कांग्रेस पार्टी जिले प्रदेश एवं देश की जनता का स्वागत बंदन एवं अभिनंदन करती है ।

 

सतीश चंद्र त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, कृष्णा बहादुर सिंह ने जिले प्रदेश एवं देश की जनता का भुरि भुरि प्रशंसा की और शांति,सौहार्द, और भाईचारे से होली मनाने को लेकर देश में नफरती, ताकतों को आइना दिखाया, जिस गंगा जमुनी तहजीब की नीव कांग्रेस ने रखी थी। देश में आज उसी की जरूरत है और उसी नीव के बदौलत आज हम अमन चैन से हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान समस्त कांग्रेसियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, मिष्ठान खिलाते हुए गले लगाया ।और देश की जनता को शांति सौहार्द से होली मनाने के लिए भुरि भुरि प्रशंसा की और एक दूसरे को गले लगाया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश दुबे, ऋषिकेश मिश्रा, त्रियुगी शर्मा, शकील अंसारी, संतोष चौधरी,मुकेश कुमार चौबे, दिवाकर त्रिपाठी, अकरम अली सिद्दीकी,रितेश त्रिपाठी, शौकत अली, डॉक्टर प्रमोद,रियाज मनिहार, बली उल्लाह हाशमी, अकबर अली, लवकुश पांडेय, अनिल यादव, श्यामू एवं छोटू उपस्थित रहे।

 

काजी सुहेल अहमद

नि• जिला अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर

Share This Post

37 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement