Latest News

CM शिंदे के घर गणेश उत्सव में शामिल हुए सलमान:  पूजा-अर्चना करते दिखे एक्टर, बहन अर्पिता खान भी नजर आईं

CM शिंदे के घर गणेश उत्सव में शामिल हुए सलमान: पूजा-अर्चना करते दिखे एक्टर, बहन अर्पिता खान भी नजर आईं


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सलमान खान गणेश पूजा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर गए। इस मौके पर CM शिंदे ने उनको शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान भी पहुंचीं।

एकनाथ शिंदे ने 15 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान और अर्पिता के साथ की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरें में सलमान और अर्पिता को पूजा-अर्चना करते देखा गया।

देखिए तस्वीरें…

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर बप्पा विराजे थे। रविवार 8 सितंबर को अर्पिता ने पति आयुष और पूरे खान परिवार के साथ धूम-धाम से गणपति विसर्जन किया।

इस मौके पर अर्पिता के भाई सलमान भी पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। रिब इंजरी होने के बावजूद भी एक्टर यहां दिल खोलकर डांस करते दिखे।

सलमान की भांजी आयत को गोदी में लेकर डांस करते परिवार के सदस्य। इस मौके पर सलमान, भतीजे निर्वाण से गले मिलते दिखे।

सलमान की भांजी आयत को गोदी में लेकर डांस करते परिवार के सदस्य। इस मौके पर सलमान, भतीजे निर्वाण से गले मिलते दिखे।

विसर्जन से पहले खान परिवार के सभी सदस्यों ने बप्पा की आरती भी की।

विसर्जन से पहले खान परिवार के सभी सदस्यों ने बप्पा की आरती भी की।

पूरे परिवार ने जमकर डांस किया

विसर्जन से सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में सलमान के अलावा अर्पिता, आयुष, सोहेल, अरबाज, अरहान, निर्वाण और अलीजेह समेत पूरा खान परिवार डांस करते नजर आया।

इससे पहले सलमान ने मुकेश और नीता अंबानी के घर पर हुए गणेश उत्सव में भी भाग लिया था।

बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाते सलमान के बहनोई आयुष शर्मा।

बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाते सलमान के बहनोई आयुष शर्मा।

पूरे खान परिवार के साथ एंजॉय करते सलमान।

पूरे खान परिवार के साथ एंजॉय करते सलमान।

सलमान इन दिनों रिब इंजरी की वजह से परेशान हैं। इसके चलते उनका वजन भी बढ़ रहा है।

सलमान इन दिनों रिब इंजरी की वजह से परेशान हैं। इसके चलते उनका वजन भी बढ़ रहा है।

भांजी आयत के साथ आरती करते दिखे थे

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना की थी। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता ने भी घर पर गणपति की स्थापना की।

अर्पिता के घर हुई आरती का एक वीडियो सामने आया था जिसमें सलमान खान भांजी आयत की मदद करते हुए उनके साथ आरती करते नजर आए थे।

फिल्म 'सिकंदर' के सेट पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदास के साथ सलमान।

फिल्म ‘सिकंदर’ के सेट पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदास के साथ सलमान।

चोटिल हाेने के बावजूद कर रहे सिकंदर की शूटिंग

वर्कफ्रंट पर सलमान चोटिल हाेने के बाद भी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट पहली बार साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जल्द ही कमल हासन के साथ भी एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे। सलमान की आखिरी रिलीज ‘टाइगर 3’ थी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भांजी आयत से भगवान गणेश की आरती करवाते दिखे सलमान:बहन अर्पिता के घर हुई स्थापना का हिस्सा बने, यूलिया वंतूर भी खान परिवार के साथ मौजूद रहीं

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना की है। इस मौके पर सलमान पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Share This Post

38 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement