Latest News

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में नदी जमी:  कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, लद्दाख-श्रीनगर रोड ब्लॉक

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में नदी जमी: कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, लद्दाख-श्रीनगर रोड ब्लॉक


  • Hindi News
  • National
  • Imd Weather Update Rajasthan Delhi Jammu Kashmir Snowfall Coldwave Alert

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर के मैदानी इलाकों में गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों के साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया।

कश्मीर में बर्फबारी के चलते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में ठंड बढ़ गई। गुरुवार को दिल्ली में तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे यह पिछले तीन साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बन गया।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में कीलॉन्ग उदयपुर रोड के पास बर्फबारी के चलते एक नदी जम गई। बुधवार रात लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर भारत में ठंड के बीच दक्षिण भारतीय राज्यों- तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश हो रही है। गुरुवार को तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे चेन्नई और अन्य जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।कर्नाटक में बेंगलुरु और तटीय जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।

सबसे पहले कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी की 2 तस्वीरें…

ठंड बढ़ने के ये 2 कारण

  • पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज ठंडी हवाएं बह रही हैं।
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। जिससे उत्तर भारत और मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ रही है।

आगे मौसम कैसा रहेगा

11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो-तीन दिन शीतलहर का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी।

नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा, दक्षिण में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा और मणिपुर में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण में तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी। IMD ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान- माउंट आबू से भी ठंडा सीकर और चूरू

उत्तरी हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी शुरू हो गई। हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा सीकर और चूरू रहे। यहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 1.5 तक पहुंच गया, जबकि माउंट आबू का पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। फतेहपुर (सीकर) का पारा तो माइनस (-1.0) में पहुंच गया है। गुरुवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: 33 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 3 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीत लहर चलेंगी। भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में कोल्ड डे यानी दिन भी ठंडा रहेगा। बढ़ती ठंड के चलते भोपाल और इंदौर में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 8वीं तक क्लासेस 9 बजे से लगेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: सीजन पहली बार पारा 3°C पहुंचा, 11 जिलों में कोल्ड वेव

यूपी में हिमालय में हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 12 जिलों में पारा 7 डिग्री से नीचे आ गया है। अयोध्या का न्यूनतम तापमान बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3°C पहुंच गया। यह प्रदेश में इस सीजन का सबसे कम पारा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार-बुधवार की रात अयोध्या का पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा; रायपुर में 10 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री तक गिरा है। मैनपाट में घास और पत्तों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। रायपुर में करीब 10 साल बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पारा 11 डिग्री से नीचे पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: 17 जिलों में पारा 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान

पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 दिसंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बीते दिन भी पंजाब के तापमान में 0.3 और चंडीगढ़ में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि पंजाब के 7 शहर ऐसे थे, जिसका तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: 24 घंटे में 6 डिग्री पारा गिरा, 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से अब मैदानी इलाकों में हालात खराब होने लगे हैं। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के कोल्ड वेव के अलर्ट के तीसरे दिन पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 24 घंटे में पारे में 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सीजन की यह सबसे अधिक गिरावट है। इससे पहले प्रदेश का औसत तापमान 7.5 डिग्री के आसपास था। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी, कल से साफ मौसम

हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में आज फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कल से अगले चार दिन मौसम साफ हो जाएगा। इन पांच जिलों के अलावा दूसरे क्षेत्रों में आज भी मौसम साफ बना रहेगा। इससे खासकर मैदानी इलाकों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

अब देशभर से सर्दी की 3 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी में स्केटिंग करते पर्यटक।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी में स्केटिंग करते पर्यटक।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

तमिलनाडु के चेन्नई में गुरुवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा।

तमिलनाडु के चेन्नई में गुरुवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

13 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement