Latest News

लखनऊ में दिसंबर के लास्ट वीक बारिश का अलर्ट:  सुबह छाया घना कोहरा, गलन बढ़ी; हवा की गुणवत्ता मॉडरेट – Lucknow News

लखनऊ में दिसंबर के लास्ट वीक बारिश का अलर्ट: सुबह छाया घना कोहरा, गलन बढ़ी; हवा की गुणवत्ता मॉडरेट – Lucknow News


लखनऊ मौसम विभाग ने 27-28 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड बढ़ने के साथ-साथ गलन बढ़ेगी। इसका असर शनिवार सुबह से देखने को मिल रहा है। राजधानी में घना कोहरा है।

.

विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री है। जबकि, अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। शहर की प्राइम लोकेशन में हवा की गुणवत्ता मॉडरेट है।

तापमान में ऐसे हुआ बदलाव शुक्रवार को लखनऊ का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आद्रता 90 फीसदी जबकि न्यूनतम आद्रता 43 फीसदी रही। दिन में धूप निकली रही।

यह सुबह के समय लोहिया पार्क की तस्वीर है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदल रहा मौसम मानसून के बाद पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर प्रदेश में 26-28 दिसंबर के दौरान वर्षा की संभावना है। राजधानी लखनऊ में 27 और 28 को बारिश की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा आ रही। इससे गर्म पुरवा हवा थम जाएंगी।

48 घंटो के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब के कारण प्रदेश में पुनः पुरवा हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में 23 दिसम्बर के बाद फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना बढ़ेगी।

दिन तापमान में गिरावट की संभावना 27 दिसम्बर के आस-पास एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 दिसम्बर की देर शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 27-28 दिसम्बर के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में सम्भावित हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

यह रात के समय में गोमती नदी के ब्रिज की तस्वीर है।

यह रात के समय में गोमती नदी के ब्रिज की तस्वीर है।

लखनऊ में पांच दिनों का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

22 दिसंबर 25 डिग्री 9 डिग्री

23 दिसंबर 25 डिग्री 10 डिग्री

24 दिसंबर 25 डिग्री 11 डिग्री

25 दिसंबर 25 डिग्री 11 डिग्री

26 दिसंबर 25 डिग्री 11 डिग्री



Source link

Share This Post

15 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement