Latest News

पायलट सुसाइड केस- सृष्टि-बॉयफ्रेंड के बीच 11 कॉल हुए:  वीडियो कॉल में बोली- सुसाइड करने जा रही हूं; बॉयफ्रेंड बोला- मैं भी खुदकुशी कर लूंगा

पायलट सुसाइड केस- सृष्टि-बॉयफ्रेंड के बीच 11 कॉल हुए: वीडियो कॉल में बोली- सुसाइड करने जा रही हूं; बॉयफ्रेंड बोला- मैं भी खुदकुशी कर लूंगा


  • Hindi News
  • National
  • Air India Pilot Suicide Case; Srishti Tuli Boyfriend Video Call | Aditya Pandit

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 नवंबर को पायलट सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाई थी।

एअर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली सुसाइड केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच कर रही मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया की सुसाइड से पहले सृष्टि और उसके बॉयफ्रेंड आदित्य के बीच 11 बार फोन पर बात हुई। सृष्टि ने आदित्य को वीडियो कॉल भी किया, जिसमें उसने बताया कि वह सुसाइड करने वाली है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आदित्य ने बताया कि उसने सृष्टि को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसने सुसाइड किया तो वह भी आत्महत्या कर लेगा।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड से सृष्टि और आदित्य के बीच वॉट्सऐप पर चैटिंग भी हुई थी। इनमें से कई मैसेज आदित्य ने डिलीट कर दिए हैं। पुलिस मैसेज रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, 25 नवंबर को 25 साल की पायलट सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाई थी। आरोप है कि उसने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर आत्महत्या की है। सृष्टि के चाचा की शिकायत के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

तस्वीर पायलट सृष्टि तुली की है। वह अपने बॉयफ्रेंड से परेशान थी। आरोप है कि इसलिए ही उसने सुसाइड किया।

तस्वीर पायलट सृष्टि तुली की है। वह अपने बॉयफ्रेंड से परेशान थी। आरोप है कि इसलिए ही उसने सुसाइड किया।

परिवार के बॉयफ्रेंड आदित्य पर 3 आरोप सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में कई बातें सामने आईं। आदित्य अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुरा व्यवहार करता था। उन्होंने आदित्य पर 4 आरोप लगाए…

  1. बॉयफ्रेंड लड़की से झगड़ा करता था: पिछले साल नवंबर में आदित्य चाचा की कार लेकर सृष्टि और उसकी बहन राशि को दिल्ली में शॉपिंग कराने ले गया था। मार्केट में दोनों के बीच बहस हुई। आदित्य ने राशि के सामने सृष्टि से गाली-गलौज की। गुस्से में कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर भी मार दी।
  2. सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका, सड़क पर अकेला छोड़ा :मार्च में आदित्य और सृष्टि अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम में डिनर करने गए थे। रेस्टोरेंट में भी आदित्य ने सृष्टि का अपमान किया। उसने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका और उसे बाहर वेज खाना खिलाने ले गया। थोड़ी देर बाद सृष्टि ने राशि को फोन किया और कहा कि आदित्य उसे सड़क पर अकेला छोड़कर घर चला गया।
  3. आदित्य ने सृष्टि का नंबर ब्लॉक किया: सृष्टि आदित्य के साथ रिलेशन में काफी परेशान थी, लेकिन सृष्टि उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। एक बार आदित्य अपने पारिवारिक समारोह में सृष्टि को साथ ले जाना चाहता था। उसने सृष्टि पर इसके लिए दबाव डाला। दोनों के बीच बहस हुई तो आदित्य ने सृष्टि का नंबर लगभग 10-12 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह परेशान हो गई थी।
यह तस्वीर आरोपी बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की है। आदित्य और सृष्टि की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली में कॉमर्शियल पायलट कोर्स के दौरान हुई थी।

यह तस्वीर आरोपी बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की है। आदित्य और सृष्टि की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली में कॉमर्शियल पायलट कोर्स के दौरान हुई थी।

गोरखपुर की सृष्टि के पिता व्यापारी, दादा भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सृष्टि तुली गोरखपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से थीं। उनका परिवार रामगढ़ताल इलाके के आजाद चौक में रहता था। उनके पिता विशाल तुली गोरखपुर के बड़े कारोबारी हैं और गोल्डन गैस एजेंसी के मालिक हैं। सृष्टि के दादा 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हो गए थे, और उनके चाचा भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। सृष्टि की सफलता पर उनका परिवार हमेशा गर्व करता था।

सृष्टि ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पायलट बनने का सपना देखा था, और गोरखपुर की पहली महिला पायलट बनने का गौरव उन्होंने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सृष्टि को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया था, जो उनके परिवार और शहर के लिए गर्व का विषय था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सृष्टि को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सृष्टि को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया था।

…………………………..

गर्लफ्रेंड के टॉर्चर की यह खबर भी पढ़ें…

गर्लफ्रेंड को डंडे से पीटा, कमर-पसलियां तोड़ीं, मर्डर कर दफनाया: मां बोली- प्रेग्नेंट बेटी को मार दिया

दिल्ली के नांगलोई में एक पुराना सा मकान है। आते-जाते लोग मकान के सामने ठहरते हैं, कुछ बात करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ये घर सोनिया का है, जिसे उसके कथित बॉयफ्रेंड संजू उर्फ सलीम ने मारकर दफना दिया। 19 साल की सोनिया सात महीने की प्रेग्नेंट थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

14 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement