Latest News

जनपद स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल व जिले के अधिकारियों ने बुद्ध प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

जनपद स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल व जिले के अधिकारियों ने बुद्ध प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

सिद्धार्थनगर 29 दिसम्बर 2024/जनपद स्थापना दिवस 29 दिसम्बर 36वें वर्षगाठ के अवसर पर सुबह साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा के चरणो पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया तथा उनके साथ सहयोगी अधिकारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया। इसी क्रम में सिद्धार्थ चौराहे, बर्डपुर स्थित तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणो में पुष्प अर्पित किया गया। बर्डपुर में एन.सी.सी.कैडेट द्वारा सलामी दी गयी

इसके पश्चात अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्तूप का पूजन किया गया तथा स्तूप की परिक्रमा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु तथा जिलाध्यक्ष भाजपा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पीडी डीआरडीए द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, तथा रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कपिलवस्तु स्तूप पूजन के पश्चात शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत तथा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया

इसके पश्चात मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने भन्तेगणो के चरणो में प्रणाम करते हुए सभी उपस्थित लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। मा0 सांसद जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इसी नाम से इस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर पड़ा। आज जनपद स्थापना के 36 वर्ष हो गये है। महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा, करूणा और दया का पाठ पढ़ाया। हम जब भी जनपद का स्थापना दिवस मनाते है इस जनपद का सृजन 29 दिसम्बर 1988 को बस्ती से कटकर बना है। उस समय मैं बस्ती मे विधायक था। यहां आने में बड़ी कठिनाई होती थी। उस समय मैने पं नारायण दत्त तिवारी जी के सानिध्य में जनपद का सृजन हुआ। जनपद के सृजन के बाद 2009 में मै सांसद बना तब से अनवरत सेवा करने का अवसर मिल रहा है। भारत सरकार द्वारा 24 करोड़ की लागत से विपाशना केन्द्र की स्थापना कराया जा रहा है। इस्लाम धर्म में मक्का मदीना पवित्र स्थल है और बौद्ध धर्म के लिए चारो धाम यही है। 10 करोंड़ की लागत से थीम पार्क का निर्माण हो रहा है। बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर श्रावस्ती की तरह इसका भी विकास होगा। इसके विकास के लिए आज हम संकल्प लेते है हमे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के नेतृत्व में जनपद के विकास किया जायेगा। इसके लिए मैं 500 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति लेकर मा0 पर्यटन मंत्री भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 को यहां लाकर शिलान्यास करायेंगे। जनपद सिद्धार्थनगर के ओडीओपी के अन्तर्गत काला नमक चावल को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया है। आज कपिलवस्तु नगर पंचायत के अन्तर्गत नमो योग मुद्रा का लोकार्पण किया गया है। मा0 सांसद जी ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना की पुनः बधाई दी

मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही ने कहा कि हम सभी लोग मिल कर कार्य करे जिससे जनपद को और ऊंचाईयों पर ले जाये। आज भगवान गौतम बुद्ध के ज्ञान से प्रकाशित हो रहा है। गौतम बुद्ध इस धरती पर 29 वर्षो तक रहे। पूरे विश्व के लोगो को शान्ति, अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान ने जनपद स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जनपद स्थापना में मा0 सांसद डुमरियागंज एवं स्व0 धनराज यादव जी द्वारा काफी प्रयास किया गया जिससे जनपद का सृजन हुआ। मा0 सांसद जी उस समय परिवहन मंत्री थे। अब तक जनपद में बहुत विकास हुआ है। उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना की पुनः बधाई दी।

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने जनपद स्थापना के 36वां वर्षगाठ के अवसर पर उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगण, मीडिया बन्धु और भन्तेगणो का स्वागत करते हुए जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था हम सभी लोगो को उनके द्वारा बताये गये उपदेशो का आत्मसात करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन ने जनपद स्थापना के 36वां वर्षगाठ के अवसर पर उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगण, मीडिया बन्धु और भन्तेगणो का स्वागत करते हुए जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भन्तेगणो को कम्बल वितरण मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन तथा सहयोगी अधिकारियों द्वारा कम्बल का वितरण कराया गया। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर द्वारा सभी मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आयी जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लोकसभा क्षेत्र प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, मुमताज अहमद, रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, पी.डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक समर बहादुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी न0प0 कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Post

24 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement