Latest News

ओलिंपिक मेडलिस्ट हॉकी कैप्टन हरमनप्रीत को खेल रत्न मिलेगा:  30 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा, इनमें 13 पैरालंपियन

ओलिंपिक मेडलिस्ट हॉकी कैप्टन हरमनप्रीत को खेल रत्न मिलेगा: 30 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा, इनमें 13 पैरालंपियन


  • Hindi News
  • Sports
  • Khel Ratna Arjuna Award 2024 Update; Harmanpreet Singh | Subhash Rana

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनके अलावा एक पैरा एथलीट को भी खेल रत्न दिया जाएगा। पैरालिंपिक 2024 में शूटिंग में 4 मेडल जिताने वाले सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी की बैठक में ये फैसला किया गया है। नेशनल अवॉर्ड कमेटी की बैठक पिछले हफ्ते हुई थी। दैनिक भास्कर को सूत्रों ने बताया कि 2024 में 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें 17 खिलाड़ी सामान्य और 13 पैरालिंपिक खिलाड़ी हैं।

पैरालिंपिक गेम्स 2024 में मेडल जीतने वाली सभी पैरा एथलीट, जिन्हें पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला है, उन सभी को यह सम्मान मिलेगा। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत ने 29 मेडल जीते थे। इनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीता हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं।

सुभाष राणा की टीम को पेरिस पैरालिंपिक में शूटिंग में चार मेडल मिले थे पेरिस पैरालंपिक में निशानेबाजी कोच सुभाष राणा की टीम को चार मेडल मिले थे। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड, मनीष नरवाल ने एयर पिस्टल में सिल्वर, रूबिना फ्रांसिस और मोना अग्रवाल ने एयर राइफल में एक-एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

कमेटी में कौन- कौन शामिल थे सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज वी रामसुब्रण्यम की अध्यक्षता वाली नेशनल स्पोर्ट्स कमेटी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले, हॉकी टीम की पूर्व महिला कप्तान रानी रामपाल, बॉक्सिंग के ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह, स्पोर्ट्स कमेंटेटर जॉय भट्‌टाचार्य, पूर्व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी राहुल भटनागर, पैरा एथलीट गिरिराज सिंह, एथलीट राधा कृष्णन शामिल थे। इनके अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल, एक पत्रकार, टैलंट ओलिंपिक पोडियम के सीईओ और युवा खेल मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी भी शामिल थे।

राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। जिसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह प्रमुख पुरस्कार खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हैं।

2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

पिछले साल 26 खिलाड़ियों को मिला था अर्जुन पुरस्कार पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था। जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था। वहीं बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए पिछले साल अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।

मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए पिछले साल अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अनमोलप्रीत ने 35 बॉल में सेंचुरी लगाई: लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने; विजय हजारे ट्रॉफी में किया कारनामा

पंजाब के बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगा दिया। अनमोलप्रीत लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

29 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement