बारात लेकर पंजाब के मोगा जिले में पहुंचा NRI दूल्हा दीपक, ठगी का एहसास होने पर वह वापस लौट गया।
पंजाब में एक एनआरआई दूल्हा बारात लेकर मोगा जिले में तो आया लेकिन उसे वहां पर दुल्हन ही नहीं मिली। यहां तक की दूल्हे को शहर में वो मैरिज गार्डन भी नहीं मिला जो उसे बताया गया था। दुल्हन को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। दरअसल दोनों की मुलाकात इंस्टाग्र
.
जब दूल्हे ने खुद का ठगा हुआ महसूस किया तो, उसने थाना साउथ सिटी में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है।
सोशल मीडिया की दोस्ती प्यार में हुई तब्दील दूल्हे दीपक ने बताया कि वह जालंधर का रहने वाला है और अभी दुबई में रहता है। कुछ दिन पहले ही शादी के लिए भारत आया है। दीपक ने कहा कि मेरी मनप्रीत कौर पुत्री जगतार सिंह निवासी कोट मोहल्ला मोगा की रहने वाली लड़की से 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और मैंने उसके साथ शादी करने की बात की। जिस पर लड़की ने 2 दिसंबर 2024 को शादी की तारीख फाइनल कर दी।
दुल्हन नहीं मिलने पर वापस लौटता NRI दूल्हा दीपक।
लड़की पहले ही ले चुकी थी 60 हजार 2 दिसंबर की फाइनल डेट समझ कर दीपक शादी की तैयारी में जुट गया तभी 29 नवंबर को लड़की का फोन आया और उसने कहा की उसके पिता की तबीयत खराब है शादी की डेट पीछे करनी पड़ेगी।
जिसके बाद दीपक ने कहा की 2 को नहीं तो 6 दिसंबर को शादी कर लेते हैं। दीपक की ये बात लड़की ने भी मान ली। साथ ही दीपक ने बताया कि लड़की उससे 60 हजार रुपए भी ले चुकी है।
लड़की ने मैरिज गार्डन का पता भी बताया
दीपक ने कहा कि मैंने आज उसको सुबह फोन किया कि मैं रेडी हूं, और बारात लेकर आ रहा हूं। लड़की ने कहा कि बारात लेकर रोज गार्डन आना जो की गीता भवन के पास है। मैंने मोगा पहुंचने के बाद उसको फोन किया, तो उसने काट दिया और बाद में स्विच ऑफ कर दिया। जब काफी देर हो गी तो हमने आसपास रोज गार्डन के बारे में पूछा, हमें पता चला कि यहां रोज गार्डन नाम का कोई पैलेस है ही नहीं। दीपक ने कहा कि मैं 150 लोगों की बारात लेकर आया हूं लेकिन लड़की ने मेरे साथ धोखा किया और मेरे परिवार की बेइज्जती करवा दी।

पीड़ित दूल्हा दीपक अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देता हुआ।
लड़की ने खुद को बताया था वकील
दीपक पिछले 6 सालों से दुबई में ही रह रहा था। दुबई में ही रहते हुए करीब 4 साल पहले वो इंस्टाग्राम पर लड़की से मिला था। लड़की ने बताया था कि वो मोगा में वकील है। मीडिया से बात करते हुए दीपक ने बताया कि वो लड़की से कभी मिला नहीं क्योंकि वो विदेश में था। शादी की बात चली तो लड़की के घर वालों ने उसके घर वालों से बात भी की थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस पीड़ित दूल्हे ने पुलिस से लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर साउथ सिटी थाने के अधिकारी सरदारा सिंह ने कहा के हमें दूल्हे दीपक ने शिकायत दी है, वह गांव मड़ियाला जिला जालंधर का रहने वाला है। वह दुबई से शादी करने के लिए आया था। उसकी मनप्रीत कौर पुत्री जगतार सिंह के साथ सोशल मीडिया पर बात हुई थी। लड़की ने शादी के लिए मोगा बुलाया था लेकिन बारात के पहुंचने पर अपना मोबाइल बंद कर लिया। हमने दीपक के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।