कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अलीम पुलिस की गिरफ्त में।
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अलीम को अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। SSP बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत ये गिरफ्तारी हुई। पक
.
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना बहेड़ी पुलिस टीम गश्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध शख्स अवैध असलहे के साथ राइस मिल के पीछे मौजूद है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दबिश दी और मौके से अलीम पुत्र मोहम्मद लईक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर और TVS बाइक (नं० UP25-AD-7790) बरामद हुई।
गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज
पुलिस ने अलीम के खिलाफ थाना बहेड़ी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बाइक को भी MV एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
अलीम बहेड़ी थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 23-बी है। उस पर पहले भी कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें मर्डर की कोशिश, चोरी, अवैध शस्त्र, गौकशी, पशु क्रूरता, जुआ एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले शामिल हैं।
गौकशी और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी रहा
अलीम के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत अब तक करीब 15 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा दो बार गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी उसके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं।
हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामलों में भी नाम
अलीम पर 2019 में धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज हुआ था। साथ ही अवैध धंधों जैसे जुआ और देह व्यापार में भी उसका नाम सामने आ चुका है।
कुल 41 मुकदमे
अलीम के खिलाफ कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर बहेड़ी पुलिस की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पकड़े जाने के बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड एक बार फिर से खंगाला गया।
SSP के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
बरेली SSP अनुराग आर्य के आदेश पर थाना बहेड़ी पुलिस इलाके के सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में अलीम की गिरफ्तारी हुई है। SSP ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ ये एक्शन आगे भी जारी रहेगा।
आपराधिक इतिहासः- गिरफ्तार अभियुक्त अलीम
1.मु0अ0सं0 637/04 धारा 392/411 भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
2.मु0अ0सं0 926/06 धारा 379/411 भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
3.मु0अ0सं0 1446/10 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
4.मु0अ0सं0 1398/11 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0 अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
5.मु0अ0सं0 1399/11 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
6.मु0अ0सं0 830/13 धारा 324/323/504/506 भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
7.मु0अ0सं0 1006/13 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
8.मु0अ0सं0 216/14 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
9.मु0अ0सं0 423/15 धारा 13जी एक्ट थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
10.मु0अ0सं0 59/16 धारा 379/411 भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
11.मु0अ0सं0 412/17 धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
12.मु0अ0सं0 433/17 धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
13.मु0अ0सं0 813/17 धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
14.मु0अ0सं0 292/18 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
15.मु0अ0सं0 425/18 धारा 386 भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
16.मु0अ0सं0 436/18 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0 अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
17.मु0अ0सं0 448/18 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
18.मु0अ0सं0 479/18 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0 अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
19.मु0अ0सं0 495/18 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना देवरनियां जनपद बरेली।
20.मु0अ0सं0 939/18 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गौवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
21.मु0अ0सं0 960/18 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
22.मु0अ0सं0 65/19 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
23.मु0अ0सं0 286/19 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
24.मु0अ0सं0 424/19 धारा 307 भादवि व 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
25.मु0अ0सं0 451/19 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
26.मु0अ0सं0 45/20 धारा 188/269 भादवि0 थाना शेरगढ़ जनपद बरेली।
27.मु0अ0सं0 197/20 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
28.मु0अ0सं0 215/20 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
29.मु0अ0सं0 226/20 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
30.मु0अ0सं0 227/20 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
31.मु0अ0सं0 320/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
32.मु0अ0सं0 698/20 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
33.मु0अ0सं0 221/21 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
34.मु0अ0सं0 533/21 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
35.मु0अ0सं0 689/21 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
36.मु0अ0सं0 856/21 धारा 269/270/429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
37.मु0अ0सं0 917/21 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवा0 अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
38.मु0अ0सं0 920/21 धारा 269/270429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
39.मु0अ0सं0 532/22 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
40.मु0अ0सं0 741/24 धारा 325 बीएनएस थाना बहेड़ी जनपद बरेली।
41.मु0अ0स0 577/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बहेड़ी जनपद बरेली थाना बहेड़ी जनपद बरेली।