Latest News

NCRMU ने लोको पायलट्स के प्रमोशन को किया प्रदर्शन:  मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, सालों से नहीं हुआ प्रमोशन – Agra News

NCRMU ने लोको पायलट्स के प्रमोशन को किया प्रदर्शन: मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, सालों से नहीं हुआ प्रमोशन – Agra News


NCRMU लाइन शाखा आगरा द्वारा रनिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिया गया धरना।

NCRMU लाइन शाखा आगरा द्वारा रनिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन के तहत गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। NCRMU लाइन शाखा आगरा द्वारा रनिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगरा मंडल रेल प्रशासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है ले

.

सालों से प्रमोशन नहीं दिया जा रहा रनिंग कर्मचारियों को वर्षों से ALPSLP गुड्स में प्रमोशन नहीं किया जा रहा। न ही पड़ोसी मंडलों से किमी बैलेंस किया जा रहा है। NCRMU लाइन शाखा आगरा द्वारा इसी विरोध प्रदर्शन के चलते आज लोको पायलट्स ट्रेन मैनेजर लॉबी आगरा कैंट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके लिए लाइन शाखा द्वारा डेढ़ महीने पहले नोटिस रेल प्रशासन को दिया गया था।

NCRMU लाइन शाखा आगरा द्वारा रनिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिया गया धरना।

आंदोलन विकराल करने की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन विकराल करने की रणनीति बनाई जाएगी। रेल प्रशासन को दिए गए ज्ञापन के अनुसार समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 16 जून से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। यदि अब भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, सयुंक्त मंडल सचिव नीरज परिहार, मंडल उपाध्यक्ष विजय वीर, संजीव जैन, सहायक मंडल सचिव, हरिओम भारद्वाज , शाखा सचिव अभिमन्यु वर्मा, शाखा अध्यक्ष सुनील भदौरिया, शाखा सचिव मैंन शाखा ब्रजपाल सिंह, शाखा सचिव रविन्द्र सिंह, रामसिंह जाट, दीपक उपाध्याय, रमेश बघेल, मुकेश राय, महेश बघेल, दया शंकर शर्मा, रविन्द्र कुमार, महेश चंद्र, रवि तिवारी, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद थे।



Source link

Share This Post

4 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement