Latest News

गेहूं की MSP 150 रुपए बढ़कर 2,425 रुपए/ क्विंटल हुई:  रबी की 6 फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की, कैबिनेट मीटिंग में लिया फैसला

गेहूं की MSP 150 रुपए बढ़कर 2,425 रुपए/ क्विंटल हुई: रबी की 6 फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की, कैबिनेट मीटिंग में लिया फैसला


नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपए क्विंटल कर दिया है। रबी की 5 अन्य फसलों जौ, चना, मसूर, सरसों, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की है। आज यानी 16 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया।

रबी फसल की बुआई लौटते मानसून और पूर्वोत्तर मानसून के समय की जाती है। इन फसलों की कटाई आमतौर पर गर्मी के मौसम में अप्रैल में होती है। ये फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होती हैं। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ है।

चने की MSP 5,650 रुपए क्विंटल हुई

फसलनई MSP रुपए/क्विंटलपुरानी MSP रुपए/क्विंटलअंतर
गेहूं₹2,425₹2,275₹150
जौ₹1,980₹1,850₹130
चना₹5,650₹5,440₹210
मसूर₹6,700₹6,425₹275
सरसों-तिलहन₹5,950₹5,650₹300
कुसुम₹5,940₹5,800₹140

क्या है MSP या मिनिमम सपोर्ट प्राइस?

न्यूनतम समर्थन मूल्य वो गारंटेड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

सरकार हर फसल सीजन से पहले CACP यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर MSP तय करती है। यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब MSP उनके लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है। यह एक तरह से कीमतों में गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है।

MSP में 23 फसलें शामिल होती हैं:

  • 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
  • 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
  • 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
  • 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

39 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement