ललितपुर के थाना जखौरा के एक गांव में 10 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ घर में घुस कर रेप किया। घटना के समय बच्ची के माता-पिता घर के बाहर गए हुए थे। शाम को मां घर लौटी तो मासूम लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर अज्ञात की तलाश
.
थाना जखौरा अंतर्गत एक निवासी 10 साल किशोरी शनिवार को घर पर अकेली थी। पिता मूंगफली बेचने के लिए गया हुआ था। मां मजदूरी के लिए गई हुई थी। शाम 6 बजे जब वह घर लौटी तो पुत्री लहूलुहान अवस्था में मिली। पति के घर आने पर उसने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वह थाने पहुंचे और घटना से अवगत कराया। इधर पुलिस ने रविवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर दी है।
झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती
वहीं मासूम को मेडिकल परीक्षण कराया गया। मासूम की हालत गम्भीर होने पर उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने पीड़िता की परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली है।