लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। हल्की पूर्वी हवा के बावजूद मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ में तेज धूप बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
.
बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। इससे रात गर्म हुई है। अधिकतम आद्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 58 फीसदी रही है।
लखनऊ में मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है।
मानसून हो रहा है सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में मानसून ने वापस लौटना शुरू किया है। वर्तमान में मानसून वापसी की अक्ष रेखा पश्चिमी नेपाल से उत्तर प्रदेश के खीरी-लखीमपुर, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, राजस्थान के कोटा, उदयपुर,गुजरात के सुरेन्द्रनगर और जूनागढ़ होते हुए अरब सागर तक जा रही है। अगले 40 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इसके इसके पूर्वी यूपी में भी सक्रिय होने के संकेत हैं।
अक्टूबर का महीना रहेगा गर्म,
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक लगातार मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप भी होती रहेगी। अक्टूबर से दिसंबर तक लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसात होगी। लेकिन इस दौरान साल भर की तुलना में बस तीन फीसदी बरसात होती है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के दौरान लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य और सामान्य से अधिक रहने, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने की संभावना है।