Latest News

मेड-इन-इंडिया 2025 रेंज रोवर स्पोर्ट लॉन्च, कीमत ₹1.45 करोड़:  एसयूवी में मसाज फ्रंट सीटें और हेड्स-अप डिस्प्ले, पोर्शे कैयेन से मुकाबला

मेड-इन-इंडिया 2025 रेंज रोवर स्पोर्ट लॉन्च, कीमत ₹1.45 करोड़: एसयूवी में मसाज फ्रंट सीटें और हेड्स-अप डिस्प्ले, पोर्शे कैयेन से मुकाबला


नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर ने आज (19 दिसंबर) मेड-इन-इंडिया SUV रेंज रोवर स्पोर्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई कार को मसाज वाली फ्रंट सीटे और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

लग्जरी SUV को दो वैरिएंट के साथ उतारा गया है। इसमें P400 डायनेमिक HSE और D350 डायनेमिक HSE शामिल है और दोनों की कीमत 1.45 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कार की कीमत लोकल लेवल पर असेंबल की गई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत से 5 लाख रुपए ज्यादा है, क्योंकि ब्रांड ने डायनामिक SE वैरिएंट को डिसकंटीन्यू कर दिया है।

वहीं, मेड इन इंडिया SUV कंप्लीट बिल्ट यूनिट से 25 लाख रुपए सस्ती है और ये भारत में पोर्शे कैयेन (1.43 करोड़ रुपए से शुरू) और BMW X7 (1.3 करोड़ रुपए से शुरू) जैसी लग्जरी SUV कारों को टक्कर देगी। अगले कुछ महीनों के लिए, JLR रेंज रोवर स्पोर्ट के 5 वैरिएंट पेश करेगी।

जगुआर 2030 तक भारत में 8 EV लॉन्च करेगी वर्तमान में लैंड रोवर रेंज रोवर के लाइनअप में रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलार और रेंज रोवर इवोक मौजूद हैं। इसके अलावा रेंज रोवर एक फुल इलेक्ट्रिक SUV भी तैयार कर रही है। ये ऑल इलेक्ट्रिक रेंज रोवर स्पोर्ट 2025 तक लॉन्च होगी, जिसकी मैन्यूफैक्चरिंग सिर्फ यूके में ही होगी।

जगुआर के लिए बैटरी बनाएगी टाटा टाटा ग्रुप ने UK में ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा की थी। इसमें कंपनी जगुआर लैंड रोवर के साथ अन्य कंपनियों के लिए बैटरी बनाएगी। ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री स्थापित लिए टाटा ग्रुप ने 4 बिलियन पाउंड यानी तब करीब 42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करने का ऐलान किया था। 40GWh की गीगाफैक्ट्री यूरोप में सबसे बड़ी और भारत के बाहर टाटा की पहली फैक्ट्री होगी। नई गीगाफैक्ट्री में 2026 से प्रोडक्शन शुरू होने वाला है।

ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री की घोषणा के बाद, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (बाएं) ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (दाएं) से मुलाकात की थी।

ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री की घोषणा के बाद, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (बाएं) ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (दाएं) से मुलाकात की थी।

2008 में टाटा ने जगुआर-लैंडरोवर को खरीदा था 2008 में जब फोर्ड दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई थी। तब टाटा ने फोर्ड का लग्जरी ब्रांड जगुआर-लैंडरोवर (JLR) खरीदने का फैसला किया। ये सौदा 2.3 अरब डॉलर (उस समय 9300 करोड़ रुपए) में हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

62 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement