Latest News

राष्ट्रीय लोकदल के श्रम प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन

देश की तरक्की में पूंजीपतियों से ज्यादा किसान और मजदूर का योगदान :अनिल दुबे

 

अजय सिंह

लखनऊ।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में आज श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेशीय सम्मेलन श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे मौजूद रहे।

बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी संगठन विस्तार में श्रम प्रकोष्ठ का विशेष योगदान है। आज इतने बडे सम्मेलन को देखकर बहुत खुश हूँ। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को और मजबूती से जुटने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अग्रणी है। देश की तरक्की में पूंजीपतियों से ज्यादा किसान और मजदूर का योगदान बड़ा होता है। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जीवन पर्यन्त किसानों और मजदूरों की लड़ाई लडी। देष में उपलब्ध सभी संसाधन किसान और मजदूरों की वजह से हैं।

उन्होंने उन लोगों का विरोध किया जो पैसे के बल पर गरीब, किसान और श्रमिकों का शोषण करते हैं। उन्होंने मनरेगा मजदूरों के भत्ता बढाये जाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया क्योंकि आज कल के मंहगाई के दौर में किसानों व मजदूरों की जो मूलभूत आवश्यकताएं न्यूनतम मानदेय से पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने मनरेगा के बजट बढ़ाने सम्बन्धित प्रस्ताव का समर्थन किया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेष सरकार से श्रमिकों के हितों के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूत तरीके से जुड़ने का आवाहन किया।

श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर ने सम्मेलन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसको सर्वसम्मति से पारित कर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी को सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा किसानों के विषय में उनकी मजदूरी बढायी जाय, असंगठित मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड बने तथा प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर कौशल विकास विश्वविद्यालय खोला जाय तथा राज्य ड्राइवर आयोग का गठन किया जाय।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव विजय लाल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, रमावती तिवारी, प्रीती श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, महिला प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश सचिव अफसर अली, रामगोपाल चंदेल, प्रमोद शुक्ला ने सम्मेलन में अपने अपने विचार व्यक्त किये।

सम्मेलन में श्रम प्रकोष्ठ राजेष श्रमिक, रमेश कश्यप, अमित यादव, मनोज कुमार शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, अनिल यादव, दयाराम, जगजीवन प्रसाद पाल, तरूण कुमार कनौजिया, प्रदीप कुमार तिवारी, मूलचन्द्र साहू, सुषमा लोधी, सरदार सिंह, डाॅ0 ओमप्रकाश पाल, आर0पी0 सिंह, गया प्रसाद आदि सहित सैकडों श्रम प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Share This Post

49 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement