मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोदाम पर शनिवार को कोलकाता की एक आयुर्वेदिक कंपनी ने डुप्लीकेसी की सूचना पर छापा मार दिया। कंपनी ने कुछ मिलती-जुलती दवा के सैंपल जुटाये हैं। हालांकि गोदाम संचालक ने डुप्लीकेसी की बात से इनकार किया है। पुलिस मामले क
.
कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मारा छापा पुलिस अफसरों ने कोलकाता की टीम को कंकरखेड़ा थाने भेज दिया, जहां से पुलिस की एक टीम उनके साथ रवाना की गई। टीम ने रोहटा रोड के उस गोदाम पर छापा मारा, जहां गुड हेल्थ आयुर्वेद का डुप्लीकेट माल तैयार कर सप्लाई किए जाने की सूचना थी। एकाएक हुई इस कार्रवाई से खलबली मच गई।
असली-नकली की पहचान करना मुश्किल टीम ने जिस गोदाम पर छापा मारा, वहां से कई सैंपल अपने कब्जे में ले लिए। यहां गुड हेल्थ के नाम से बिकने वाली दवा हूबहू असली जैसी दिख रही थी। सामान्य व्यक्ति के लिए इसकी पहचान कर पाना संभव नहीं था। गोदाम संचालक ने रविवार सुबह सभी संबंधित कागज उपलब्ध कराने की बात कही है।
फिलहाल चल रही जांच… एसएचओ विनय कुमार ने बताया कि गोदाम संचालक ने डुप्लीकेसी की बात से इनकार किया है। वह सभी वैध कागजात उपलब्ध कराने का दावा भी कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोलकाता से आई कंपनी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।