Latest News

दुनियाभर में इंस्टाग्राम, फेसबुक 3 घंटे डाउन रहा:  वॉट्सएप भी काम नहीं किया, मेटा की सभी सर्विस प्रभावित थीं

दुनियाभर में इंस्टाग्राम, फेसबुक 3 घंटे डाउन रहा: वॉट्सएप भी काम नहीं किया, मेटा की सभी सर्विस प्रभावित थीं


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेटा की सर्विस डाउन की पहली शिकायत रात 10:58 बजे मिली थी।

दुनिया भर में मेटा प्लेटफॉर्म के सभी एप इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सएप और थ्रेड्स मैसेजिंग एप करीब 3 घंटे डाउन रहे। डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, दुनिया भर में हजारों यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, करीब 50,000 से ज्यााद यूजर्स के फोन में फेसबुक काम नहीं कर रहा था। वहीं 23,000 से अधिक यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की।

यूजर्स को मैसेज भेजने, कोई पोस्ट करने या स्टेटस लगाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स के एप्लीकेशन में यह पूरी तरह से काम नहीं कर रहा। कुछ यूजर्स में स्लो चल रहा है।

रात 10:58 बजे से सर्विस डाउन, कंपनी बोली- जल्द ठीक करेंगे 11 दिसंबर की रात 10:58 बजे के आसपास सर्विस डाउन की बात सामने आई थी। तब फेसबुक यूजर्स को लॉग इन करने और पोस्ट अपलोड करने में परेशानी हो रही थी। मौजूदा पोस्ट भी अपडेट नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया X पर इसकी शिकायत की।

इसी तरह इंस्टाग्राम को भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा। यूजर्स को पोस्ट एक्सेस करने या कंटेंट अपडेट करने में दिक्कत हो रही। ऐप भी बार-बार क्रैश हो रहा था। वॉट्सएप का भी यही हाल रहा। बाद में करीब 12 दिसंबर की सुबह 2 बजे सर्विस ठीक हो गई।

रात 12 बजे के करीब 33 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की।

रात 12 बजे के करीब 33 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की।

वॉटसएप डाउन को लेकर भी 30 हजार से ज्यादा यूजर्स परेशान रहे।

वॉटसएप डाउन को लेकर भी 30 हजार से ज्यादा यूजर्स परेशान रहे।

फेसबुक के डाउन होने की जानकारी करीब 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने जानकारी दी।

फेसबुक के डाउन होने की जानकारी करीब 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने जानकारी दी।

कंपनी बोली- जल्द से जल्द आउटेज को ठीक करेंगे मेटा की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। कंपनी ने कहा- हमें पता है कि तकनीकी समस्या के कारण कुछ यूजर्स के एप्लीकेशन में समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। जिन लोगों को समस्या हो रही, उनसे माफी मांगते हैं।

2024 में पहले भी दो बार मेटा सर्विस डाउन हो चुकी सोशल मीडिया ऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम 15 मई को दुनियाभर में कई यूजर्स के लिए डाउन हो गए थे। डाउन डिटेक्टर पर सैकड़ों यूजर्स ने इन ऐप्स से जुड़ी समस्याओं को रिपोर्ट किया था। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के डेटा से पता चला था कि सुबह करीब 4 बजे से यूजर्स ने आउटेज को रिपोर्ट करना शुरू किया था। सुबह 07.30 बजे सबसे ज्यादा यूजर्स ने परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि, इसके बाद आउटेज रिपोर्ट कम हो गई।

5 मार्च की रात भी इंस्टाग्राम-फेसबुक डाउन हो गए थे इससे पहले 5 मार्च की रात मेटा कंपनी के दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को लॉगिन और फीड रिफ्रेश करने में दिक्कत आई थी। फेसबुक पर यूजर्स के अकाउंट ऑटोमैटिक लॉगआउट हो गए थे, जबकि इंस्टाग्राम पर यूजर्स नई फीड्स को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे थे।

2 साल पहले 6 घंटे बंद रहे थे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप 4 अक्टूबर 2021 को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे। जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था। कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे।

5 साल पहले साढ़े 9 घंटे डाउन रहे थे 3 जुलाई 2019 को रात आठ बजे भारत, अमेरिका समेत कई देशों में फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन रहे। करीब साढ़े 9 घंटे डाउन रहने के बाद 4 जुलाई 2019 को इन्हें ठीक कर लिया गया है।

टेक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

माइक्रोसॉफ्ट में फिर ऑउटेज, कई सर्विसेस 6 घंटे ठप रहीं: भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को 10 दिसंबर को फिर आउटेज का सामना करना पड़ा था। दुनियाभर के यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 के आउटलुक, वनड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसी प्रमुख सर्विसेस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

14 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement