Latest News

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट- अश्विन को पहले ओवर में विकेट:  लैथम को 9वीं बार आउट किया, NZ का स्कोर 50 रन पार

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट- अश्विन को पहले ओवर में विकेट: लैथम को 9वीं बार आउट किया, NZ का स्कोर 50 रन पार


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli; India Vs New Zealand 2nd Test LIVE Score Updates | Rohit Sharma R Ashwin Bumrah

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

पहले सेशन का खेल जारी है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे और विल यंग क्रीज पर हैं।

टॉम लैथम 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में LBW किया। अश्विन ने टॉम लैथम को टेस्ट में 9वीं बार आउट किया है।

दोनों टीमें टेस्ट में इस स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने हैं। भारत तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 8 विकेट से हराया था।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने 50 का आंकड़ा पार किया

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 16वां ओवर डाल रहे रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर विल यंग ने सिंगल लेकर टीम का स्कोर 50 पार कराया।

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अश्विन ने लैथम को 9वीं बार पवेलियन भेज

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अश्विन ने अपने पहले ओवर में विकेट दिलाया

रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में विकेट दिला दिया है। उन्होंने कप्तान टॉम लैथम को LBW आउट किया। लैथम 15 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने टॉम लैथम को टेस्ट में 9वीं बार आउट किया है।

04:08 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

टॉम लैथम के बल्ले से मैच का पहला चौका

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम के बल्ले से मैच का पहला चौथा आया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को थर्ड मैन बाउंड्री की ओर खेला। पारी का दूसरा ओवर आकाश दीप डाल रहे हैं। बुमराह के पहले ओवर से महज 3 रन आए।

लैथम ने दूसरे ओवर में आकाश दीप की बॉल पर चौका जमाया।

लैथम ने दूसरे ओवर में आकाश दीप की बॉल पर चौका जमाया।

03:43 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी; सिराज, राहुल और कुलदीप नहीं खेल रहे

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने मैट हेनरी की जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया है। वहीं, भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। शुभमन गिल और आकाश दीप की वापसी हुई है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 से बाहर किए गए हैं।

03:42 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

NZ ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

03:20 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

दिनेश कार्तिक ने लिखा- पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होगी

03:19 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है। स्पिनर्स को यहां जरूर मदद मिलती है। दूसरे टेस्ट की पिच स्लो टर्नर हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिच के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से बेंगलुरु की तुलना में पुणे में कम बाउंस देखने को मिल सकता है।

पिच को देखने हुए भारत तीन स्पिनर्स खिला सकता है। इस स्टेडियम में अब तक 2 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 1 और 1 ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।

03:17 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

विलियम्सन दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे

न्यूजीलैंड के बैटर केन विलियम्सन पुणे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विलियम्सन फिलहाल रिहैब कर रहे हैं। उनकी इंजरी काफी हद तक ठीक हो गई है, लेकिन वे अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट से वापसी करें।

03:16 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हेड-टु-हेड : न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत 34% मैच जीता

टेस्ट क्रिकेट में भारत, न्यूजीलैंड पर हावी है। दोनों के बीच अब तक 63 टेस्ट खेले गए हैं। भारत ने 22 और कीवी टीम ने 14 मैच जीते। यानी भारत 34% मैच जीता है। जबकि 27 मैच ड्रॉ रहे। वहीं, दोनों के बीच 22 सीरीज खेली जा चुकी है। 12 सीरीज टीम इंडिया और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने जीती। 4 सीरीज ड्रॉ भी रहीं।

03:15 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

टॉप प्लेयर्स

03:14 AM24 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

वेदर रिपोर्ट- बारिश के आसार नहीं

पुणे मुकाबले में बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, आज यहां 1% बारिश की आशंका है। दिन का तापमान 17 से 32 ड्रिग्री रहेगा। पूरे दिन धुप निकली रहेगी, बीच-बीच में बादल भी आएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

30 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement