शरजाह18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। 8 दिसंबर को फाइनल में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंडिया को 174 रन का टारगेट दिया।
जवाब में भारत ने 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए। आयुष म्हात्रे ने 34 रन बनाए। कप्तान अमान ने सिक्स लगाकर मैच जिताया।
इससे पहले चेतन शर्मा के तीन विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को 46.2 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट कर दिया था। श्रीलंका की तरफ से लैकविन अबेसिंघे ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
श्रीलंका U19 टीम: पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा, शारुजन शनमुगनाथन (विकेटकीपर), विमथ दिनसारा, लैकविन अबेसिंघे, कविजा गामागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका (कप्तान), प्रवीण मनीषा, न्यूटन रंजीत कुमार, मथुलन कुगाथास
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युद्धजीत गुहा
अपडेट्स
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कप्तान अमान ने सिक्स लगाकर मैच जिताया
22वें ओवर की चौथी बॉल पर कप्तान अमान ने सिक्स लगाकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। यहां मनीषा ने सामने की तरफ फुल लेंथ की बॉल डाली, जिसे अमान ने लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्के के लिए भेज दिया। अमान 25 और केपी कार्तिकेय 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मैच के बाद दोनों टीम के प्लेयर्स हाथ मिलाते हुए।
10:06 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
आंद्रे सिद्धार्थ को चामुदिथा ने आउट किया
भारत का तीसरा विकेट 148 रन के स्कोर पर गिर गया है। आंद्रे सिदार्थ 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। उनका विकेट वीरन चामुदिथा ने उन्हें कविजा गामागे के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। आंद्रे सिद्धार्थ ने 27 गेंदों का सामना कर 22 रन बनाए।
09:47 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी 67 रन पर बोल्ड हुए
भारत का दूसरा विकेट गिरा। प्रवीण मनीषा ने वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के भी जड़े। वैभव ने 24 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

09:35 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 107/1
भारत 10 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में है। 174 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 1विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। वैभव की फिफ्टी हो चुकी है। वहीं दूसरे ओपनर आयुष म्हात्रे ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 गेंदों का सामना कर 34 रन बनाए।

09:34 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
वैभव की फिफ्टी, छक्का जड़कर पूरा किया
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी के 10वें औवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ कर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपना 50 मात्र 24 गेंदों पर पूरा किया। यह ओवर वीरन चामुदिथा कर रहे थे।

वैभव ने वीरन चामुदिथा को सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
09:28 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत का पहला विकेट गिरा
भारत का पहला विकेट 91 के स्कोर पर गिर गया है। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर विहास थेवमिका ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने आयुष म्हात्रे को लैकविन अबेसिंघे के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। म्हात्रे ने 28 गेंदों का सामना कर 34 रन बनाए।
09:01 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत ने मात्र 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की
आयुष की चौके की मदद से भारत ने अपने 50 रन पूरे किए। भारत ने पहले ओवर में 10, दूसरे में 31 और तीसरे ओवर में 8 रन बनाए। इन 3 ओवर में 5 रन एक्स्ट्रा आए।
08:52 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
वैभव ने लगातार बॉल पर सिक्स लगाया
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में 31 रन आए। यहां इस ओवर में वैभव ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। साथ ही सिगेरा ने वाइड बॉल के साथ 5 रन दिए।

दूसरे ओवर में वैभव ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
08:43 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
श्रीलंका 173 रन पर ऑलआउट
08:41 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
चेतन शर्मा ने तीन विकेट लिए
चेतन शर्मा सफल भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 8 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर में भारत को लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। उन्होंने डुलनिथ सिगेरा को आउट किया और उसके बाद विमथ दिनसारा को आउट किया। वहीं वीरन चामुदिथा को आउट किया।

08:16 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
युद्धजीत गुहा ने लिया आखिरी विकेट, श्रीलंका 173 रन पर ऑलआउट
युद्धजीत गुहा ने 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका आखिरी विकेट लिया। श्रीलंका ने 173 रन बनाए। उन्होंने न्यूटन रंजीत कुमार को वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। रंजीत कुमार ने 11 गेंद का सामना कर 5 रन बनाए।
08:06 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
हार्दिक राज ने भारत को नौवीं सफलता दिलाई
हार्दिक राज ने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने प्रवीण मनीषा को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ कर पवेलियन भेजा। प्रवीण मनीषा ने 5 गेंदों का सामना कर 5 रन बनाए।
08:03 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
चोरमाले ने अबेसिंघे को आउट किया
किरण चोरमाले ने श्रीलंका का आठवां विकेट लिया। उन्होंने 43 ओवर की दूसरी गेंद पर अबेसिंधे को एलबीडब्ल्यु आउट किया। अबेसिंघे ने 110 गेंदों का सामना कर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

08:00 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
श्रीलंका का सातवां विकेट 161 रन के स्कोर पर गिरा
श्रीलंका का सातवां विकेट 161 रन पर गिर गया है। चेतन शर्मा ने विरन चामुदिता को 42वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे सिद्धार्थ के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। चामुदिता ने 7 गेंदों का सामना कर 8 रन बनाए।
07:41 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
निखिल कुमार ने विहास थेवमिका का शानदार कैच पकड़ा
40 वें ओवर की दूसरी गेंद पर निखिल कुमार ने विहास थेवमिका का शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने किरण चोरमाले की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर दौड़ कर करीब 3 मीटर आगे आकर छलांग लगाई और कैच पकड़ा। श्रीलंका का पांचवां विकेट गिर चुका है।

निखिल ने छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।
07:25 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
कविजा गामागे भी बोल्ड, आयुष को दूसरी सफलता
आयुष ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने शारुजन शनमुगनाथन के बाद कविजा गामागे को भी 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। कविजा गामागें ने 23 गेंदों का सामना कर 10 रन बनाए।

आयुष म्हात्रे ने कविजा गामागे को बोल्ड किया।
07:22 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
लैकविन अबेसिंघे की फिफ्टी
लैकविन अबेसिंघे ने 50 रन बना लिए हैं। उन्होंने 84 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। अबेसिंधे ने 35वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन बना कर अपना 50 रन पूरा किया।

अबेसिंधे ने एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
07:01 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत को मिली चौथी सफलता
आयुष म्हात्रे ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने शारुजन शनमुगनाथन को बोल्ड किया। शनमुगनाथन ने 71 गेंदों का सामना कर 42 रन बनाए।
05:51 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
10 ओवर के बाद भारत की स्थिति मजबूत
10 ओवर के बाद भारत की स्थिति मजबूत है। भारत को तीन सफलता मिली है। भारत के लिए चेतन शर्मा ने दो सफलता दिलाई, जबकि डुलनिथ सिगेरा तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो कर पवेलियन लौटे। श्रीलंका 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए।

05:33 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
चेतन को लगातार दो गेंदों पर विकेट
चेतन शर्मा ने भारत को लगातार दो गेंदों पर भारत को दो सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेद पर पहले सरा को बोल्ड किया और उसके बाद अगली ही गेंद पर विमथ को एलबीडब्ल्यु कर पवेलियन भेजा।
05:22 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
श्रीलंका को 8 रन पर पहला विकेट गिरा
श्रीलंका का 8 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया है। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डुलनिथ सिगेरा रन आउट हो कर पवेलियन लौट गए हैं।
05:06 AM6 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने टॉस जीता, बैटिंग चुनी

श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।