Latest News

2024 में भारतीय कंपनियों ने बेचीं रिकॉर्ड 41 लाख कारें:  देश में पहली बार कारों की सालाना बिक्री 40 लाख पार, 1.9 करोड़ दोपहिया भी बिके

2024 में भारतीय कंपनियों ने बेचीं रिकॉर्ड 41 लाख कारें: देश में पहली बार कारों की सालाना बिक्री 40 लाख पार, 1.9 करोड़ दोपहिया भी बिके


  • Hindi News
  • Business
  • Cars Selling Report 2024; Maruti Suzuki Tata Motors Mahindra | Toyota Kirloskar

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में कारों की रिटेल सेल पहली बार एक साल में 40 लाख से ऊपर निकल गई। 2024 के दौरान देश में 40.73 लाख कारों की बिक्री हुई। यह 2023 में बिकीं 38.73 लाख कारों के मुकाबले 5.18% ज्यादा है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, बीते साल दोपहिया की रिटेल सेल भी 10.78% बढ़कर 1.89 करोड़ हो गई। इसके मुकाबले 2023 में 1.71 करोड़ दोपहिया बिके थे।

हालांकि, टू-व्हीलर की सेल अब भी प्री-कोविड लेवल पर नहीं पहुंच पाई है। कोविड 19 से पहले देश में दोपहिया की सालाना बिक्री 2.1 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। बीते साल यह दो करोड़ से भी कम रही।

कॉमर्शियल व्हीकल सेल लगभग स्टेबल रहा

FADA के प्रेसिडेंट CS विग्नेश्वर ने कहा, ‘बीते साल ज्यादा गर्मी, इलेक्शन और अन-इवेन बरसात जैसी चुनौतियों के बावजूद वाहनों की कुल रिटेल सेल 9.11% बढ़ी। हालांकि कॉमर्शियल व्हीकल की रिटेल सेल में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। कार सेल मेनली नेटवर्क एक्सपैंशन और नए मॉडल बाजार में आने से बढ़ी है। ऊंची इन्वेंट्री के चलते बाजार में डिस्काउंट वॉर भी देखने को मिला।’

ऑटो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि इस साल कारों की बिक्री 45 लाख के करीब पहुंच जाएगी। दोपहिया की बिक्री भी प्री-कोविड से ऊपर निकलने की संभावना जताई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

नवंबर के मुकाबले 54.21% गिरी टू-व्हीलर सेल

बीत साल के आखिर महीने यानी दिसंबर 2024 में टू-व्हीलर्स की सेल सालाना आधार पर 17.64% कम रही। नवंबर के मुकाबले तो इसमें 54.21% की गिरावट रही। नवंबर 2024 में जहां 26,15,953 दोपहिया वाहन बिके, दिसंबर में घटकर ये 11,97,742 पर आ गया। दिसंबर 2023 में 14,54,353 टू-व्हीलर्स बिके थे।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

FY24 में 2.45 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां बिकीं: मारुति ने सबसे ज्यादा 16 लाख कारें बेचीं, टू-व्हीलर्स में हीरो मोटोकॉर्प टॉप पर

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यानी FADA ने फाइनेंशियल ईयर 2024 और मार्च 2024 में बिकने वाली गाड़ियों की रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, FY24 में कुल 2 करोड़ 45 लाख 30 हजार 334 गाड़ियां बिकीं हैं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर से 10.29% ज्यादा है। FY23 में 2 करोड़ 22 लाख 41हजार 361 गाड़ियां बिकीं थीं।

मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 16 लाख 5 हजार 264 गाड़ियां बेचीं हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी ने 14 लाख 90 हजार 202 गाड़ियां बेची थी। 5 लाख 61 हजार 371 गाड़ियों की बिक्री के साथ हुंडई मोटर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में हुंडई ने 5 लाख 27 हजार 481 गाड़ियां बेची थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अक्टूबर में 5 लाख से ज्यादा कारें बिकीं: हर रोज एवरेज 16,550; मारुति सुजुकी ने एक महीने में 2 लाख से ज्यादा कार बेचने का रिकॉर्ड बनाया

अक्टूबर 2024 में कारों की बिक्री का रिटेल आंकड़ा 5 लाख पार कर गया। व्हीकल डेटा के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक देश में 5.13 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यानी हर रोज 16,550 कारें बिकीं। इससे पहले इस साल जनवरी में रिकॉर्ड 3.99 लाख कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

मौजूदा वित्त वर्ष में हर महीने एवरेज 3.33 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो बीते साल से 5% ज्यादा है। बीते साल 38 लाख कारें बिकी थीं। पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 10 हजार पार पहुंची, यह सालाना आधार पर 38% अधिक है। बीते महीने गाड़ियों के होलसेल डेटा एनालिसिस से पता चलता है कि देश में खरीदार SUV और प्रीमियम कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Share This Post

12 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement