Latest News

परमिशन मिलने पर फ्लाइट में इस्तेमाल कर सकेंगे Wifi:  सोने में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट, रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक रिवील

परमिशन मिलने पर फ्लाइट में इस्तेमाल कर सकेंगे Wifi: सोने में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट, रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक रिवील


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर विमानन सर्विस से जुड़ी रही। फ्लाइट में पैसेंजर्स वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब विमान इंडियन एयर स्पेस में 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, सोने की कीमत में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार (5 नवंबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 48 रुपए बढ़कर 78,566 रुपए हो गई है। एक दिन पहले सोने की कीमत 78,518 रुपए थी।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • स्कोडा कायलाक कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च होगी।
  • टाटा स्टील के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. परमिशन मिलने पर फ्लाइट में इस्तेमाल कर सकेंगे Wifi : इंडियन एयर स्पेस में 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मिलेगी यह सुविधा

सरकार ने सोमवार को कहा कि फ्लाइट में पैसेंजर्स वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब विमान इंडियन एयर स्पेस में 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी।

सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण नए फ्लाइट एंड मेरीटाइम कनेक्टिविटी (अमेंडमेंट) रूल्स, 2024 के तहत आया है। इससे पहले 2018 में यह अनिवार्य किया गया था कि विमान में मोबाइल कम्युनिकेशन सर्विस तभी शुरू की जा सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोने में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट : सोना ₹48 बढ़कर ₹78,566 का हुआ, चांदी ₹221 सस्ती होकर ₹94,261 प्रति किलो बिक रही

सोने की कीमत में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार (5 नवंबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 48 रुपए बढ़कर 78,566 रुपए हो गई है। एक दिन पहले सोने की कीमत 78,518 रुपए थी।

वहीं, चांदी के भाव में 221 रुपए की गिरावट रही और यह 94,261 रुपए प्रति किलो के दाम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 94,482 रुपए पर थी। इसी महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक रिवील : फ्लाइंग फ्ली C6 में ABS और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स, हिमालयन इलेक्ट्रिक 2.0 कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश

रॉयल एनफील्ड ने इटली के मिलान में चल रहे ऑटोमोटिव शो EICMA-2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रिवील कर दी है। फ्लाइंग फ्ली C6 नाम की इस ईवी को रॉयल एनफील्ड ने फ्लाइंग फ्ली के साथ पार्टनरशिप कर डेवलप किया है, जो रॉयल एनफील्ड की नई सहायक कंपनी है।

इसके अलावा कंपनी ने हिमालयन इलेक्ट्रिक का 2.0 प्रोटोटाइप मॉडल और S6 स्क्रैम्बलर कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश किया। फ्लाइंग फ्ली C6 की बिक्री मार्च 2026 तक शुरू हो जाएगी, इसके साथ हिमालयन EV को भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं S6 को एक साल बाद लॉन्च किया जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. थाईलैंड ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई वीजा-फ्री एंट्री : इंडियन ट्रैवलर्स बिना वीजा थाईलैंड घूम सकेंगे, 30 दिनों के लिए एंट्री मिलेगी

थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी वीजा-फ्री एंट्री पॉलिसी के अनिश्चितकालीन विस्तार की घोषणा की है। ये योजना 11 नवंबर, 2024 को खत्म होने वाली थी। इस पॉलिसी के तहत इंडियन विजिटर्स थाईलैंड में 30 दिनों तक वीजा-फ्री रह सकते हैं।

वीजा-फ्री एंट्री से ट्रैवलर्स के लिए एंट्री प्रोसेस सरल बनती है जिससे उस देश में ट्रैवलर्स बढ़ते हैं। ट्रैवलर्स के बढ़ने से डाइनिंग, टूर्स और लोकल ट्रांसपोर्टेशन जैसी टूरिज्म रिलेटेड सर्विसेज की डिमांड बढ़ती है। इससे जॉल जनरेट होते हैं और इकोनॉमी को मजबूती मिलती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. दिन के निचले स्तर से 1,180 अंक संभला बाजार : सेंसेक्स 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 पर बंद, निफ्टी में भी 371 अंक की रिकवरी

सेंसेक्स मंगलवार 5 नवंबर को दिन के निचले स्तर 78,296 से 1,180 अंक संभला। दिनभर के कारोबार के बाद यह 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 23,842 से 371 अंक संभला। यह 217 अंक की तेजी के साथ 24,213 के स्तर पर बंद हुआ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. इंडियन ऑयल का दूसरी तिमाही में मुनाफा 3.8 गुना बढ़ा : यह ₹420 करोड़ से बढ़कर ₹2,016 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹3 डिविडेंड देगी कंपनी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 2,016 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 3.8 गुना बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 420 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

नतीजों के अलावा इंडियन ऑयल के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 3 रुपए के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी भी दी है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

7. होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया : फुल चार्ज पर 70km से ज्यादा की रेंज मिलेगी, ईवी फन और ईवी अर्बन भी पेश किए

होंडा ने इटली के मिलान में चल रहे मोटर शो EICMA 2024 में होंडा एक्टिवा का कॉन्सेप्ट वर्जन CUV e पेश किया है। कंपनी इस ईवी को भारत में एक्टिवा ईवी और ग्लोबल मार्केट में अलग नाम से बेचेगी। CUV e को दो रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है।

होंडा का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने ई-स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। इस कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी पिछले साल टोक्यो मोटर शो में दिखा चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

26 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement