Latest News

साढ़े 75 हजार के पार निकला सोना:  दो दिन में ही 1801 रुपए महंगा हुआ, चांदी 90843 रुपए प्रति किलो पर पहुंची

साढ़े 75 हजार के पार निकला सोना: दो दिन में ही 1801 रुपए महंगा हुआ, चांदी 90843 रुपए प्रति किलो पर पहुंची


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज (19 नवंबर) बड़ी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 732 रुपए बढ़कर 75,540 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 74,808 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं 2 दिनों में ही सोना 1,801 रुपए महंगा हो गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 1,554 रुपए बढ़कर 90,843 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,289 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,220 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,070 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,070 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,070 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,120 रुपए है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

गूगल पर ट्रेंड कर रहा गोल्ड रेट सोना आज 732 रुपए बढ़कर 75,540 रुपए पर पहुंच गया। इस खबर के बाद से गोल्ड रेट को गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ है कि गोल्ड रेट को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

सोर्स- GOOGLE TRENDS

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

27 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement