Latest News

सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट:  सोने का भाव ₹301 गिरकर ₹76,152 पर आया, चांदी 213 रुपए सस्ती हुई

सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट: सोने का भाव ₹301 गिरकर ₹76,152 पर आया, चांदी 213 रुपए सस्ती हुई


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today: Gold Price Fell By ₹301 To ₹76,152, Silver Became Cheaper By ₹213

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 दिसंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 301 रुपए गिरकर 76,152 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,453 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

चांदी के दाम में भी गिरावट है। ये 213 रुपए गिरकर 90,997 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 91,210 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।



Source link

Share This Post

93 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement