Latest News

फैशन डिजाइनर रोहित बल का अंतिम संस्कार:  पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दर्शन करने पहुंचीं; लंबे समय से दिल की बीमारियों से पीड़ित थे रोहित

फैशन डिजाइनर रोहित बल का अंतिम संस्कार: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दर्शन करने पहुंचीं; लंबे समय से दिल की बीमारियों से पीड़ित थे रोहित


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। रोहित बल का शुक्रवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।

रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा- उन्हें (रोहित) दिल का दौरा पड़ा था। रोहित एक लीजेंड थे। हम पूरी तरह से हिल गए हैं।

रोहित बल के अंतिम संस्कार में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

रोहित बल के अंतिम संस्कार में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

बीमारी के चलते पिछले साल हुए थे अस्पताल में एडमिट दिसंबर 2023 में हार्ट से जुड़ी परेशानी के चलते रोहित को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने 2024 की शुरुआत में कमबैक किया था। दिल्ली का अक्टूबर में हुआ लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था। ———————— इससे जुड़ी यह ये खबर भी पढ़ें..

फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन: लैक्मे इंडिया फैशन वीक में आखिरी बार दिखे थे

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

30 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement