Latest News

आगरा में मिला चिकनगुनिया का पहला केस:  जिले में अब तक डेंगू के 54 केस मिले, मरीज हॉस्पिटल में भर्ती – Agra News

आगरा में मिला चिकनगुनिया का पहला केस: जिले में अब तक डेंगू के 54 केस मिले, मरीज हॉस्पिटल में भर्ती – Agra News



मरीजों का हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

आगरा में चिकनगुनिया का पहला केस मिला है। मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड पर आ गया है। डॉक्टर्स फुल स्लीव्ज के कपड़े, मच्छर मारने के उपाय अपनाने और खिड़की-दरवाजे शाम को बंद रखने की सलाह दे रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 54 केस भी

.

क्या है चिकनगुनिया और लक्षण

  • चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है।
  • यह मच्छर आमतौर पर दिन में काटता है।
  • मच्छर ही एक आदमी को काटने के बाद दूसरे आदमी को काट कर चिकनगुनिया फैलाता है।
  • इसमें तेज बुखार आता है। जो एक हफ्ते से 10 दिन तक रहता है।
  • जोड़ों में तेज दर्द होता है। हाथ पैर हिलाने में भी दर्द होता है। जोड़ों में सूजन भी आ जाती है।
  • कुछ लोगों के शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं।
  • उल्टी, चक्कर आना, मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द, तेज सिर दर्द होता है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलेगा। इसमें लोगों को स्वच्छता, संचारी रोगों के लक्षण व उपचार आदि की जानकारी दी जाएगी।



Source link

Share This Post

38 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement