Latest News

कार्यदायी संस्था यू0पी0 सिडको द्वारा निर्माण कराये जा रहे राजकीय इन्टर कालेज, नौगढ़ का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया।

सिद्धार्थनगर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को ए0ई0 यू0पी0सिडको द्वारा जानकारी दी गयी कि मल्टीपरपज हाल 150 लोगो के बैठने की क्षमता का फाउन्डेशन के कार्य को कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्माणाधीन फाउन्डेशन के कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया कि नक्शा, स्टीमेट के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाये। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान लैब के निर्मित भवन को देखा गया। लैब के खिड़की के साइड में बीम झुका हुआ पाया गया व दीवारों की बीमों पर हनीकाम्बिंग पाया गया। उसे तोड़कर पुनः बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ए0ई0 को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण कराये जाये। साइड पर हो रहे निर्माण कार्यो को बराबर निरीक्षण कर देखते रहे। मेन बरामदा की छत के कार्नर पर हल्का सैगिंग दिखाई दिया। आई0एस0 डिवीएसन नापकर ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने थर्ड पार्टी से भी सत्यापन कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव उपस्थित थे।
इसके पश्चात आई.टी.आई. बसडिलिया में टाइल्स, पेन्टिंग, ग्रेनाइट का कार्य हुआ है उसे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा देखा गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया कि टाइल्स और ग्रेनाइट की गुणवत्ता एवं लगाने में किसी प्रकार की कमी नही होना चाहिए। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने प्रधानाचार्य आई.टी.आई. से जानकारी ली गयी कि कितने छात्र/छात्राएं वर्तमान में पंजीकृत है। प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि 450 लोग पंजीकृत है। मेन गेट और मीटिंग हाल का निर्माण कार्य शुरू होना है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया कि दोनो कार्यो को शीघ्र शुरू कराये। प्रधानाचार्य आई.टी.आई. सत्यदेव दूबे द्वारा जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को आई.टी.आई. के छात्रों द्वारा बनाया गया जिलाधिकारी का पत्नी के साथ फोटोफ्रेम भेट किया गया।
इसके पश्चात राजकीय कन्या इन्टर कालेज, तेतरी बाजार में हो रहे निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मल्टीपरपज हाल, लाइब्रेरी, छात्र/छात्राओं के लिए शौचालय, ग्रीन रूम तथा दो लैब, पुस्तकालय, अतिरिक्त कक्ष को देखा गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने ए0ई0 को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण कराये जाये। साइड पर हो रहे निर्माण कार्यो को बराबर निरीक्षण कर देखते रहे। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने थर्ड पार्टी से भी सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान ए.ई. यू0पी0सिडको अतुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Share This Post

39 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement