मेरठ होटल से शादी समारोह में जाती साक्षी
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार शाम को मेरठ पहुंचे। उनके साथ पत्नी साक्षी भी थीं। मेरठ में शॉपरिक्स मॉल में द कॉनवे होटल में रुकने के बाद रात को सवा आठ बजे वह परतापुर बाईपास पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। उनके साथ में पू
.
इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी एसएस धोनी के पहले मेरठ हेलीकॉप्टर से आने की चर्चा थी। परतापुर पुलिस को सूचना मिली कि 1:30 बजे महेंद्र सिंह धोनी मेरठ आ रहे हैं। इसके चलते परतापुर पुलिस परतापुर हवाई पट्टी पर पहुंच गई। एक हेलीकॉप्टर हवाई पट्टी पर आया लेकिन लैंडिंग नहीं हुई।
मेरठ बर्थडे पार्टी में धोनी साक्षी के साथ।
हेलीकॉप्टर से नहीं हुई लैंडिंग
30 मिनट तक हेलीकॉप्टर शहर में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वह चला गया। शाम को दिल्ली से कार द्वारा धोनी शॉपरिक्स मॉल के द कॉनवे होटल पहुंचे। रात को यहां से सवा आठ बजे वह परतापुर बाईपास पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए। रात को समारोह में शामिल होने के बाद वह कार द्वारा दिल्ली के लिए निकल गए।
बर्थडे पार्टी में साक्षी और धोनी ने किया खूब एन्जॉय
थापरनगर के सत्यवान शर्मा के 87वें जन्मदिन समारोह में महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह भी पत्नी के साथ आए। संगीत संध्या में जाने माने गीतकार सलीम सुलेमान ने शाम को शानदार बना दिया। सलीम के माहिया, ओम शांति ओम गानों पर माही की पत्नी साक्षी भी थिरकने लगीं। धोनी ने सत्यवान शर्मा और उनकी पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
सत्यवान शर्मा के तीन बेटे अनिल शर्मा और सुनील शर्मा सरकारी नौकरी से रिटायर हैं। राजीव शर्मा यूएस में साफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं। महेंद्र सिंह की धोनी की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में वे पार्टनर बताए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में धोनी और साक्षी ने खूब एन्जॉय किया।

सत्यवान शर्मा के गले लगकर बधाई देते माही।
पहले भी मेरठ आ चुके हैं धोनी
धोनी 2011 में विश्व कप जीतने के बाद 2015 तक तीन बार मेरठ आए। विश्वकप जीतकर वह सबसे पहले पत्नी साक्षी के साथ मेरठ आए थे। धोनी ने कहा कि मेरठ में पहले भी आते रहे हैं। यहां आकर मजा आता है। यहां के लोग दिल जीत लेते हैं।

सत्यवान शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते माही।

साक्षी ने खूब किया डांस