गोवा38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले CSK की कप्तानी छोड़ी थी।
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी IPL के अगले सीजन में खेलते नजर आ सकते हैं। CSK को 5 टाइटल जिताने वाले कप्तान ने शुक्रवार को गोवा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के प्रमोशनल इवेंट के दौरान भारतीय लीग का अगला सीजन खेलने के संकेत दिए।
43 साल के धोनी ने कहा- ‘बचपन में हम शाम 4 बजे खेलने के लिए बाहर जाते थे और खेल का आनंद लेते थे। लेकिन जब आप प्रोफेशनल स्पोर्ट खेल रहे होते हैं, तो क्रिकेट को एक खेल के तौर पर इंजॉय करना कठिन हो जाता है। और मैं यही करना चाहता हूं। यह कठिन नहीं है। इमोशन होंगे, पर वहां कमिटमेंट भी होगा। मैं इस खेल को कुछ साल और इंजॉय करना चाहता हूं। मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना पड़ता है, ताकि ढाई महीने IPL खेल सकूं। इसके लिए प्लान करना जरूरी होता है। साथ ही थोड़े समय शांत भी रहना होता है।’
धोनी को जिस सॉफ्टवेयर कंपनी के प्रमोशनल इवेंट में पहुंच थे उसका उन्हें ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। वे कुछ दिन पहले झारखंड चुनाव के भी ब्रांड एंबेस्डर बनाए गए थे।

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है CSK धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में IPL खेल सकते हैं। CSK के पास उन्हें अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 4 करोड़ रुपए में रिटेन करने का विकल्प है।


पिछले सीजन में छोड़ी थी कप्तानी, गायकवाड को जिम्मेदारी सौंपी एमएस धोनी ने IPL-2024 से ठीक पहले CSK की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने टीम को लीड करने की जिम्मेदारी युवा ऋतुराज गायकवाड को सौंपी थी। हालांकि, गायकवाड की कप्तानी में CSK की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। टीम को आखिरी लीग मुकाबले में RCB ने हराते हुए बाहर का रास्ता दिखाया था।

धोनी ने IPL-2024 से ठीक पहले CSK की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने टीम को लीड करने की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड को सौंपी थी। सोर्स: चेन्नई सुपर किंग्स सोशल मीडिया।
पिछले सीजन में 224 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए धोनी ने IPL के पिछले सीजन में 11 मैच खेले थे। उन्होंने 224.48 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे। उनका बेस्ट नाबाद 37 रन रहा।
