- Hindi News
- National
- Delhi Election 2025 LIVE Updates; Arvind Kejriwal Atishi Marlena | AAP BJP Congress Candidates
नई दिल्ली28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आतिशी ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
दिल्ली की CM आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने CM पर प्राइवेट ऑफिस के लिए सरकारी वाहन के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा गया कि आतिशी ने चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे PWD का सरकारी वाहन से आतिशी के निजी चुनाव ऑफिस पर चुनाव से जुड़े सामान पहुंचाते देखा गया।
आचार संहिता के नियमों के मुताबिक, कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सचदेवा बोले- राहुल गांधी झूठे वादे करते हैं
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार सुबह कहा- राहुल गांधी झूठे वादे करते हैं। इस वजह से जनता उन्हें खारिज कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस और AAP एक दूसरे की पूरक है। दोनों ने ही मिलकर दिल्ली को लूटा है। इन्हें सिर्फ 1 विशेष समुदाय के वोटों की चिंता है।
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
AAP ने PM मोदी का पोस्टर जारी कर बताया राजा बाबू

AAP ने भी मंगलवार सुबह PM मोदी का पोस्टर जारी किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को राजा बाबू बताया। सोशल मीडिया X पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- ₹2700 करोड़ के राजमहल में रहने वाला राजा बाबू
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संदीप दीक्षित बोले- केजरीवाल का कोई एक काम बताएं जो उन्होंने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो
कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा- शराब घोटाला देश बचाना था? अरविंद केजरीवाल का कोई एक काम बताएं जो उन्होंने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। उनकी हिम्मत नहीं है कि वे अपने ऊपर उठ रहे प्रश्नों में से एक का भी जवाब दें। कल राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया कि हम भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को हराएंगे।
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा का दूसरा पोस्टर, कहा- यूपी और बिहार के लोग महाठग के लिए फर्जी हैं

दिल्ली भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा- दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग महाठग के लिए फर्जी, लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये AAP के यार है। पूर्वांचली वो रात नहीं भूले हैं जब कोरोना महामारी के दौरान पूर्वांचली नागरिकों को आधी-रात को जबरदस्ती मौत के मुंह में धकेलकर दिल्ली से निकाला गया था। सब का जवाब 5 फ़रवरी की मिलेगा
05:09 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा का नया पोस्टर, केजरीवाल को खलनायक बताया

दिल्ली भाजपा ने मंगलवार सुबह X पर नया पोस्टर जारी किया। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खलनायक बताया।
05:05 AM14 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- दोपहर 12 बजे बड़ी घोषणा करूंगा
दिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह X पर ऐलान किया कि वे दोपहर 12 बजे दिल्ली वालों के लिए एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।