- Hindi News
- National
- Delhi Election 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal | AAP BJP Candidate List
नई दिल्ली12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी और दिल्ली भाजपा ने अपने अपने X प्रोफाइल पर ये पोस्टर शेयर किए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में शुरू हुआ पोस्टर वॉर लगातार जारी है। AAP ने शनिवार सुबह X जारी किए नए पोस्टर में भाजपा को भारतीय गाली-गलौज पार्टी बताया। AAP ने लिखा- गाली गलौज वाली पार्टी से बचिए और इस बार फिर केजरीवाल को चुनिए।
इसके जवाब में भाजपा ने फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर जारी किया। इसमें उन्होंने केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें केजरीवाल को महाठग बताया गया है।
इससे पहले भी भाजपा ने केजरीवाल को भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी करके केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था, जिसके जवाब में AAP ने अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताते हुए पोस्टर जारी किया था।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
AAP प्रवक्ता बोलीं- भाजपा 10 साल से केंद्र में है, उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- भाजपा को इतने बयान देने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने वादे पूरे करने हैं जो 10 साल पहले पीएम मोदी और अमित शाह ने 2015, 2017 और 2019 में किए थे।
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सचदेवा बोले- केजरीवाल दिल्ली में आपदा की तरह टूट पड़े हैं
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल एक आपदा की तरह टूट पड़े हैं। दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं और दिल्ली को भ्रष्टाचार से निगल रहे हैं। यह दिल्ली के लिए एक आपदा ही है। दिल्ली अब इस आपदा से मुक्ति चाहती है। हमने ‘शीशमहल’ पर एक गाना लॉन्च किया है। कौन सा मुख्यमंत्री बिना सरकार के पैसे से इतना बड़ा शीशमहल बनाता है? 7 करोड़ का कुछ टेंडर हुआ लेकिन उसके अलावा जो 50 करोड़ लगे पैसे वो कहां से आए। अगर हम सवाल पूछ रहे हैं तो आप हिसाब बताइए।
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा बोली- दिल्ली के महाठग के लूट की निशानी शीशमहल
04:36 AM11 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले- आपदा-ए-आजम ने कोविड के समय शीशमहल को बनाया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली को नजर लग चुकी है। नजर उसकी लगी है, जिसे दिल्ली को संभालना था। केजरीवाल की बेशर्मी देखिए की वे रोज आकर अपनी चोरी को छिपाने की कोशिश करते हैं। बार-बार दिल्ली को गाली देता है। उन दिल्लीवालों को गाली देता है जिन्होंने इन्हें चुनने की गलती की। आपदा-ए-आजम ने कोविड के समय शीशमहल को बनाया। उन्होंने इमानदारी की टोपी अन्ना हजारे को पहनाई। इन्होंने दिल्लीवालों को भ्रष्टाचार का शीशमहल दिया है।
04:22 AM11 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा ने केजरीवाल को महाठग बताया, एडिटेड वीडियो शेयर किया
04:17 AM11 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
आज आ सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट
भाजपा आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिस्ट जारी होने से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी।
भाजपा 29 उम्मीदवारों की एक लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है। इसमें केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। वहीं, आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है।