Latest News

MP सहित 9 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट:  यूपी में दिसंबर में शीतलहर के 10 दिन बढ़े, राजस्थान में 4 दिन से माइनस में टेम्परेचर

MP सहित 9 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट: यूपी में दिसंबर में शीतलहर के 10 दिन बढ़े, राजस्थान में 4 दिन से माइनस में टेम्परेचर


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Himachal Snowfall Ladakh Srinagar | MP UP Rajasthan Delhi

नई दिल्ली56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू और कश्मीर में बीएसएफ के जवान LOC के पास बर्फ से ढके इलाकों में गश्त करते हुए।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों में रविवार को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर तक तेज ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को पचमढ़ी ​में पारा 2°C रहा था। 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट था।

उत्तर प्रदेश के 30 शहरों में कोल्ड वेव का असर है। अयोध्या में पारा 3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार पहले चली जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड करीब 15 दिन पहले ही आ गई। दिसंबर महीने में अलाव 25 से 30 दिसंबर के बीच जलाए जाते थे। दिसंबर महीने में कोल्डवेव के 10 दिन भी बढ़ गए हैं।

राजस्थान में फतेहपुर में फतेहपुर में शनिवार को -1.3°C तापमान रहा था। राज्य में लगातार चौथे दिन पारा माइनस में था। पंजाब के फरीदकोट में शनिवार को मिनिमम टेम्परेचर 1.0°C रहा। अमृतसर में 3.4°C था। हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।

वहीं दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4°C दर्ज किया गया। मिनिमम टेम्परेचर औसत से एक डिग्री कम 8°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को धुंध छाने के आसार हैं। टेम्परेचर में बहुत अंतर नहीं रहेगा।

पहाड़ों में बर्फबारी होते ही हिमाचल प्रदेश के शिमला में टूरिस्ट का पहुंचना बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को स्नोफॉल का संभावना जताई है।

श्रीनगर में डल झील में नाव चलाती महिलाएं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में डल झील में नाव चलाती महिलाएं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ठंड बढ़ने के कारण

  • पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं।
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। जिससे उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ रही है।
  • पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है।

आगे मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पं. बंगाल, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो-तीन दिन शीतलहर का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी। हिमालय से सटे पंजाब में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा, मणिपुर और पश्चिमी प्रदेश ओडिशा में कोहरा छाया रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

14 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement