Latest News

बाबा सिद्दीकी के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स:  फैमिली मेंबर्स के साथ 20 मिनट रुके सलमान, पूजा भट्‌ट और प्रिया दत्त भी नजर आईं

बाबा सिद्दीकी के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स: फैमिली मेंबर्स के साथ 20 मिनट रुके सलमान, पूजा भट्‌ट और प्रिया दत्त भी नजर आईं


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी का पार्थिव शरीर इस वक्त बांद्रा स्थित उनके आवास मकबा हाइट्स पर मौजूद है।

अब तक सलमान खान, उनके फैमिली मेंबर्स और कई अन्य सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

बाबा सिद्दीकी को रात 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

सिद्दीकी की हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। लिखा, ‘सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।’ इस पोस्ट में लॉरेंस और अनमोल को हैशटैग किया गया है। पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है।

बाबा सिद्दीकी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

01:23 PM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

शिखर और वीर पहाड़िया भी पहुंचे

देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, नाती वीर और शिखर पहाड़िया और बेटी व सांसद प्रणीति शिंदे के साथ बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे। शिखर, बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं।

देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, नाती वीर और शिखर पहाड़िया और बेटी व सांसद प्रणीति शिंदे के साथ बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे। शिखर, बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं।

12:01 PM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा सिद्दीकी के घर से निकले सलमान खान

सलमान खान बाबा के घर से रवाना हो गए हैं। एक्टर वहां करीब 20 मिनट तक रहे। सलमान के अलावा यहां उनके भाई सोहेल और बहन अर्पिता भी मौजूद थे।

11:36 AM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे सलमान खान

11:35 AM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस पूजा भट्‌ट भी बाबा के घर पहुंचीं

एक्ट्रेस पूजा भट्ट बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचीं।

एक्ट्रेस पूजा भट्ट बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचीं।

11:34 AM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सलमान के फैमिली मेंबर्स

सलमान के परिवार के सदस्य भी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे। यहां उनके भाई सोहेल, बहन अर्पिता और यूलिया वंतूर समेत अन्य सेलेब्स नजर आए।

सलमान के परिवार के सदस्य भी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे। यहां उनके भाई सोहेल, बहन अर्पिता और यूलिया वंतूर समेत अन्य सेलेब्स नजर आए।

11:33 AM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी बाबा के घर पहुंचीं

बाबा के अंतिम दर्शन के बाद उनके घर से बाहर निकलतीं पूर्व सांसद और कांग्रेस लीडर प्रिया दत्त।

बाबा के अंतिम दर्शन के बाद उनके घर से बाहर निकलतीं पूर्व सांसद और कांग्रेस लीडर प्रिया दत्त।

11:18 AM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

शनिवार रात गोली मारकर हत्या की गई

शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में 3 शूटर्स ने अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की। इसमें वो घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के ही लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोलियां मारी थीं।

तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोलियां मारी थीं।

क्राइम सीन से पुलिस ने सबूत इक्ट्ठा किए। पुलिस ने मौके से गोली के शेल बरामद किए

क्राइम सीन से पुलिस ने सबूत इक्ट्ठा किए। पुलिस ने मौके से गोली के शेल बरामद किए

11:17 AM13 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

बाबा की हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने लिखा, ‘सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।’ इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और अनमोल बिश्नोई को हैशटैग किया गया है।

लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसने 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। जेल में लॉरेंस से पूछताछ कराई जाएगी। सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर करके लॉरेंस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर करके लॉरेंस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

146 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement