Latest News

भास्कर अपडेट्स:  झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दुर्गा पूजा से घर लौटते समय वारदात

भास्कर अपडेट्स: झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दुर्गा पूजा से घर लौटते समय वारदात


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 11 अक्टूबर को नौदिहा इलाके में दलित समुदाय की 2 नाबालिग लड़कियां दुर्गा पूजा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों बच्चियों ने घर आने के बाद अपने परिवार को वारदात के बारे में बताया।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मूर्ति विसर्जन में 20 राउंड फायरिंग, युवक की मौत; आगजनी कर हाईवे पर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर गैर समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर 13 से अधिक घाव थे। दो अन्य भी घायल हैं।

मरने वाले युवक की शादी 4 महीने पहले हुई थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

36 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement