Latest News

आज स्पेस स्टेशन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स:  साथी एस्ट्रोनॉट बुश विलमोर भी लेंगे हिस्सा, 100 दिन से अंतरिक्ष में हैं दोनों एस्ट्रोनॉट

आज स्पेस स्टेशन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स: साथी एस्ट्रोनॉट बुश विलमोर भी लेंगे हिस्सा, 100 दिन से अंतरिक्ष में हैं दोनों एस्ट्रोनॉट


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेसक्रॉफ्ट में खराबी के चलते दोनों एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं।

अमेरिकी स्पेस नासा ने बताया है कि एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। दोनों एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर वीडियो कॉल के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर होगी।

दोनों एस्ट्रोनॉट ने 5 जून को स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। सुनीता और विल्मोर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे ​थे। इन्हें 13 जून को वापस आना था।

हालांकि, NASA की बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण इनकी वापसी टाली गई है। दोनों के 2025 में ही वापस आने की संभावना है।

दोनों एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में रहते हुए 100 दिन का समय बीत गया है।

दोनों एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में रहते हुए 100 दिन का समय बीत गया है।

स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट वापस धरती पर लौटा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद 7 सितंबर को धरती पर सुरक्षित वापस लैंड हुआ। 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी लैंडिंग हुआ। NASA के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था। इसको धरती पर आने में करीब 6 घंटे लगे।

स्टारलाइनर ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। तब इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। यह सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिका में न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ।

बोइंग कंपनी ने NASA के लिए यह स्पेसक्राफ्ट बनाया था। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई थी। लेकिन इसके सुरक्षित लौटने पर कई तरह की आशंकाएं थीं।

NASA ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा।

NASA ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा।

NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट बोले- खाली स्पेस क्राफ्ट लाना सही फैसला NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट गैरेट रीसमैन ने CNN से कहा कि NASA का खाली स्पेस क्राफ्ट को लाने का फैसला बिल्कुल सही है। रीसमैन फिलहाल इलॉन मस्क की स्पेसएक्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही स्टारलाइनर सुरक्षित लैंड कर गया है मगर इसकी सेफ लैंडिग को लेकर लेकर कोई भी निश्चिंत नहीं था।

6 जून को स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद क्रू के साथ बुश विल्मोर और सुनीता विलियम्स।

6 जून को स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद क्रू के साथ बुश विल्मोर और सुनीता विलियम्स।

नासा को स्पेस स्टेशन पहुंचने के लिए प्राइवेट कंपनी की जरूरत क्यों पड़ी… नासा ने 2011 में अपने स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया था। इस प्रोग्राम के तहत नासा ने 1981 से 2011 तक अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक पहुंचाया था। हालांकि, 2003 में हुए हादसे से दुनिया का स्पेस शटल पर भरोसा डगमगा गया। ये वही हादसा था जिसमें भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की मौत हो गई थी।

स्पेस शटल प्रोग्राम बंद होने के बाद से अमेरिका ISS तक पहुंचने के लिए रूस के सोयूज स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल करता है। हालांकि, दोनों देशों में बिगड़ते रिश्तों के बीच अमेरिका रूस पर निर्भरता खत्म करना चाहता है। ऐसे में वो प्राइवेट प्लेयर्स पर दांव लगा रहा है।

सुनीता विलियम्स से जुड़ी ये खबरे भी पढ़ें…

सुनीता विलियम्स 12 दिन से स्पेस में फंसीं:13 जून को लौटना था; NASA ने स्पेसक्राफ्ट में खराबी बताकर चौथी बार वापसी टाली

  1. भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी एक बार फिर टल गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले 12 दिन से स्पेस में फंसे हुए हैं। सुनीता और विल्मोर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे ​थे। इन्हें 13 जून को वापस आना था।

हालांकि, NASA की बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण लगातार चौथी बार इनकी वापसी टाली गई है। पहली घोषणा 9 जून को की गई थी, जिसमें बताया गया था कि लैंडिंग को 18 जून तक आगे बढ़ाया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

42 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement