अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर 2016 में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची यादव का 7वीं बार बर्थडे मनाया। अखिलेश ने खजांची को लड्डू खिलाया और गिफ्ट भी दिए। खजांची की मां भी वहां मौजूद थीं।
.
इस दौरान खजांची ने अखिलेश यादव को कविता सुनाई। अखिलेश ने ही बच्चे का नाम खजांची रखा है। खजांची यादव यह 8वां जन्मदिन है। सिर्फ 2018 में अखिलेश ने खजांची बर्थडे में शामिल नहीं हुए थे।
कौन है खजांची यादव? कानपुर के सरदारपुरवा गांव निवासी सर्वेषा देवी ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके अनंतपुर गांव में रहती हैं। साल 2016 में 8 नवंबर को सर्वेषा पैसा निकालने के लिए बैंक गई थी। वह लाइन में लगी थीं।
इसी दौरान उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। तब यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। उन्होंने उस बच्चे का नाम खजांची यादव रख दिया था। अखिलेश खजांची का जन्मदिन हर साल मनाते हैं।