Latest News

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना के नए चीफ:  30 सितंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे, विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना के नए चीफ: 30 सितंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे, विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे


नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर को साल 1964 में हुआ था।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह भारतीय वायु सेना के नए चीफ होंगे। वे 30 सितंबर को पदभार संभालेंगे। अमर प्रीत सिंह एयर मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।

अमर प्रीत सिंह अभी तक वायुसेना के वाइस चीफ के पद पर थे। एयरफोर्स में ये दूसरी सबसे अहम पोजिशन है।

अमर प्रीत सिंह को रोटरी विंग विमानों पर 5 हजार घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का अनुभव है। उन्होंने वाइस चीफ बनने से पहले ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की भी कमान संभाली है।

9 सितंबर को अमर प्रीत सिंह ने 59 साल की उम्र में तेजस उड़ाया था।

9 सितंबर को अमर प्रीत सिंह ने 59 साल की उम्र में तेजस उड़ाया था।

40 साल से एयरफोर्स में तैनात हैं एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर को साल 1964 में हुआ था। अमर प्रीत सिंह 21 दिसंबर 1984 को वायुसेना एकडेमी डुंडीगल से इंडियन एयरफोर्स में तैनात हुए थे। वह 40 साल से वायुसेना की सेवा कर रहे हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस एकडेमी खडकवासला और एयरफोर्स एकडेमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ले चुके हैं।

अमर प्रीत सिंह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के भी छात्र रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने हाल ही में 59 साल की उम्र में तेजस उड़ाया था।

तेजस उड़ाने के दौरान की तस्वीरें…

9 सितंबर को एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचे।

9 सितंबर को एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचे।

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने ने तेजस फाइटर जेट की उड़ान भरी।

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने ने तेजस फाइटर जेट की उड़ान भरी।

भारत की तीनों सेनाओं के उप-प्रमुखों ने तेजस को उड़ाया। इसमें आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह और नौसेना के वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन शामिल थे।

भारत की तीनों सेनाओं के उप-प्रमुखों ने तेजस को उड़ाया। इसमें आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह और नौसेना के वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन शामिल थे।

वीआर चौधरी सितंबर 2023 में एयर मार्शल के चीफ बने थे विवेक राम चौधरी सितंबर 2023 में एयर मार्शल के चीफ बने थे। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के छात्र रहे और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से भी ग्रेजुएट हैं। 1 जुलाई 2023 को एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा के स्थान पर उन्हें वाइस चीफ ऑफ एयर स्‍टाफ बनाया गया था।

दिसंबर 1982 में वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में बतौर फाइटर पायलट चौधरी की कमीशनिंग हुई। उन्हें MiG-21, MiG-23MF, MiG-29 और Su-30MKI जैसे लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है। वायुसेना में अपनी सर्विस के दौरान अब तक 3800 घंटे से ज्यादा देर तक लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं।

चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन एयर कमांडर वीआर चौधरी को बेस्ट फाइटर स्क्वाड्रन ट्रॉफी देते हुए। तस्वीर नवंबर 2012 की है।

चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन एयर कमांडर वीआर चौधरी को बेस्ट फाइटर स्क्वाड्रन ट्रॉफी देते हुए। तस्वीर नवंबर 2012 की है।

ये खबर भी पढ़ें …

साधना सक्सेना आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला DG होंगी, एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाली दूसरी महिला

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर को 31 जुलाई को आर्मी की मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। साधना 1 अगस्त से पदभार संभालते ही, इस पद पर काम करने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

पिछले साल अक्टूबर में वायुसेना में एयर मार्शल पद पर प्रमोट किए जाने के बाद साधना को हॉस्पिटल सर्विसेस (आर्म्ड फोर्सेज) की डायरेक्टर जनरल (DG) बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

38 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement