गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में गुरुवार देर शाम रंजिश में विवाद हो गया। युवकों ने 22 वर्षीय धर्मेंद्र बिंद को गोली मार दी। युवक के लहूलुहान होकर गिरते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर प
.
पुलिस के खिलाफ गुस्से में उतरे ग्रामीण घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया और पुलिस की देरी पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर और सीओ राधाकृष्ण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
धर्मेंद्र बिंद को वाराणसी रेफर किया गया है।
बहन बोली- पुलिस देरी से पहुंची घायल धर्मेंद्र की बड़ी बहन सविता ने बताया कि उसके भाई का डहिया गांव के कुछ युवकों से खेत में पानी को लेकर विवाद हुआ था। नोकझोंक के बाद आरोपियों ने धर्मेंद्र को दौड़ाकर गोली मार दी। सविता ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए कहा, अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद यह घटना नहीं होती।

पुलिस अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को समझाया।
सविता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी कई राउंड हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो चुके थे। पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने बताया कि घायल युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
फोटो देखें…

मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए।

जाम लगाए लोगों की पुलिस के अफसरों से भी नोकझोंक हुई।

एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने।