- Hindi News
- National
- Delhi Election 2025 Live Updates; Arvind Kejriwal Atishi Ramesh Bidhuri | AAP BJP Congress
नई दिल्ली36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। ताहिर दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं। कल दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर की पैरोल मंजूर कर ली थी। उन्हें दिल्ली पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में जेल से रिहा किया गया। वह सुबह करीब 9.15 बजे जेल से बाहर आए।
आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हुसैन को विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मैदान में उतारा है।
24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। इसी केस में ताहिर आरोपी हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संदीप दीक्षित बोले- केजरीवाल से नई दिल्ली की जनता नाराज
नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि लोग AAP और अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं। 10 साल में केजरीवाल कभी अपनी विधानसभा में नहीं आए। जिससे जनता में गुस्सा है। दूसरी तरफ भाजपा से भी लोगों को कोई उम्मीद नहीं है।
संदीप ने सपा के AAP को समर्थन देने पर कहा कि अखिलेश को AAP की नीतियां पसंद आई होगी, उन्हें शराब घोटाला पसंद आया होगा। तभी उन्होंने समर्थन दिया है।
05:25 AM16 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज आज भरेंगे नामांकन, कालका जी में पूजा की
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार सुबह कालकाजी मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालका मां दिल्ली की इष्ट देवी हैं। हम कोई भी बड़ा काम करने से पहले मां का आशीर्वाद लेते हैं। आज मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगा। कालका मां हमें और दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद देती रहें।