Latest News

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी बोले- आतिशी ने बाप बदल लिया:  पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं; सुबह कहा था- प्रियंका के गालों जैसी सड़क बनाएंगे

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी बोले- आतिशी ने बाप बदल लिया: पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं; सुबह कहा था- प्रियंका के गालों जैसी सड़क बनाएंगे


  • Hindi News
  • National
  • Ramesh Bidhuri Comment On Atishi Marlena Priyanka Gandhi Arvind Kejriwal| BJP Congress AAP

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने दिल्ली की कालकाजी से आम आदमी पार्टी की आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को ही टिकट दिया है।

दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं। भाजपा ने कालकाजी से आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को ही टिकट दिया है।

रविवार शाम को दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा और आतिशी ने तो बाप बदल लिया है। ये इन लोगों का चरित्र है।

इसे लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर कहा कि बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी।

इससे पहले रविवार सुबह बिधूड़ी ने कहा था कि लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

विवाद बढ़ने पर प्रियंका पर दिए बयान पर माफी मांगी प्रियंका गांधी पर बिधूड़ी के बयान को लेकर पवन खेड़ा ने ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।’

कांग्रेस के विरोध पर रमेश बिधूड़ी ने कहा, ‘मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।’

हालांकि, विवाद बढ़ने पर बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब लालू यादव उनकी सरकार में मंत्री थे। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।

कालकाजी से आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। लिस्ट में 29 नाम हैं। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।

पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है। 29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 के टिकट बदले हैं।

बिधूड़ी विवादित बयान से चर्चित, संसद में दानिश पर आपत्तिजनक कमेंट किया था

यह तस्वीर 21 सितंबर 2023 की है। तब रमेश बिधूड़ी बीजेपी सांसद थे। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में बिधूड़ी का टिकट काट दिया गया था।

यह तस्वीर 21 सितंबर 2023 की है। तब रमेश बिधूड़ी बीजेपी सांसद थे। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में बिधूड़ी का टिकट काट दिया गया था।

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 21 सितंबर 2023 को संसद में स्पेशल सेशन के दौरान बिधूड़ी ने BSP सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी की थी। दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लेटर लिखकर इसकी शिकायत भी की थी।

बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की थी और तब के सांसद बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दानिश पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बसपा सांसद ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द कहे थे। जिसका पलटवार करते हुए बिधूड़ी ने दानिश को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया।

दिल्ली चुनाव से जुड़े अपडेट्स…

आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

भाजपा की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान होगा

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

PM बोले- दिल्ली में आपदा सरकार, ये कट्टर बेईमान लोग: मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर निशाना साधा।मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

30 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement