Latest News

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:  सोना 4,048 रुपए महंगा होकर 77,787 रुपए पर पहुंचा, चांदी 90,850 रुपए प्रति किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 4,048 रुपए महंगा होकर 77,787 रुपए पर पहुंचा, चांदी 90,850 रुपए प्रति किलो बिक रही


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (23 November); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 16 नवंबर को सोना 73,739 रुपए पर था, जो अब (23 नवंबर) को 77,787 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 4,048 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 87,103 रुपए पर थी, जो अब 90,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 3,747 रुपए बढ़ी है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,690 रुपए है

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

24 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement