Latest News

सोना ₹686 बढ़कर ₹76,559 पर पहुंचा:  चांदी ₹336 गिरकर ₹90,620 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोना ₹686 बढ़कर ₹76,559 पर पहुंचा: चांदी ₹336 गिरकर ₹90,620 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (21 November); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने की कीमतों में आज (21 नवंबर) बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 686 रुपए बढ़कर 76,559 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 75,873 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट है। ये 336 रुपए गिरकर 90,620 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,956 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,5050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

91 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement