Latest News

शिमला में आधी रात पहुंचीं प्रियंका गांधी:  पति रॉबर्ट वाड्रा भी साथ आए; प्रियंका पहली बार छराबड़ा में मनाएंगी दिवाली – Shimla News

शिमला में आधी रात पहुंचीं प्रियंका गांधी: पति रॉबर्ट वाड्रा भी साथ आए; प्रियंका पहली बार छराबड़ा में मनाएंगी दिवाली – Shimla News


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बीती रात को फिर से शिमला पहुंची। केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही प्रियंका गांधी का काफिला मंगलवार रात 1 बजकर 55 मिनट पर शिमला से छराबड़ा को रवाना हुआ। रात सवा दो बजे प्रियंका छराबड़ा में अपने

.

प्रियंका गांधी इस बार अपने पति रोबट वाड्रा के साथ शिमला आई हैं। वह पहली बार शिमला के छराबड़ा में दिवाली मनाएगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका अगले दो दिन छराबड़ा में ही रुकेंगी। इसके बाद प्रियंका वायनाड जाएंगी और चुनाव प्रचार में कूदेंगी।

प्रियंका गांधी बीते कल दिल्ली से चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर से आईं। चंडीगढ़ से वह सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची हैं।

शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर

शिमला से 13 किलोमीटर दूर बना रखा अपना घर

शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपेड और राष्ट्रपति भवन रिट्रीट के साथ प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है।

बीते माह भी यहां ठहरी थी प्रियंका

प्रियंका गांधी यहां बार बार आती रही है। बीते सितंबर माह में भी प्रियंका गांधी अपनी माता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ यहां रुकी थी। अब प्रियंका खुद वायनाड सीट से लोकसभा उप चुनाव लड़ रही है। इसके लिए उन्होंने बीते सप्ताह ही नॉमिनेशन फाइल किया है।



Source link

Share This Post

34 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement