Latest News

सोना पहली बार 77 हजार के पार पहुंचा:  दाम 522 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़े, चांदी में भी 335 रुपए प्रति किलो की तेजी

सोना पहली बार 77 हजार के पार पहुंचा: दाम 522 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़े, चांदी में भी 335 रुपए प्रति किलो की तेजी


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price All Time High | Gold Silver Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) सोना 522 रुपए महंगा होकर 77,332 रुपए के स्तर पर है।

वहीं, चांदी 335 रुपए की तेजी के साथ 91935 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 91,600 रुपए पर थी। चांदी का ऑलटाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो है जो उसने 29 मई 2024 को बनाया है।

फेस्टिव सीजन ने बढ़ाई सोने की मांग

  • बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन के अलावा, फेस्टिव सीजन ने सोने की डिमांड बढ़ाई है।
  • दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों को सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।
  • फस्टिव सीजन के बाद वेडिंग सीजन आने वाला है, इसलिए भी सोने में तेजी है।
  • दुनिया की उथल-पुथल में सोने को सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,130 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,980 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,980 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,980 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,030 रुपए है।

नोट: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़े देश में सोना-चांदी की औसत कीमतें बताती हैं। जबकि, महानगरों या अन्य शहरों की कीमतें जेवलर्स से ली गई है।

अनिश्चितता के समय सुरक्षित निवेश है सोना

LKP सिक्योरिटीज के VP और रिसर्च एनालिस्ट – कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी रिस्की एसेट्स के रिटर्न में बढ़ती अनिश्चितता के कारण हो रही है, जिससे सोना निवेशकों के लिए एक अट्रैक्टिव इन्वेस्टमेंट बन गया है।

त्रिवेदी ने कहा, वेस्ट एशिया में चल रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन के साथ-साथ ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के कारण सोने की कीमतों में तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा- MCX पर सोने को ₹76,300- ₹76,500 के करीब मजबूत सपोर्ट है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

ये भी पढ़ें…

सोने की कीमतों में हालिया गिरावट में खरीदारी का मौका: सोने ने लॉन्ग टर्म में हमेशा बेहतर रिटर्न दिया, पोर्टफोलियो में इसका 15% हिस्सा रखें

सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी है। इसके बाद घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि सोने में नया निवेश करें या नहीं और पुराने निवेश का क्या करें।

गोल्ड आमतौर पर लंबी अवधि का निवेश होता है और महंगाई के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए शॉर्ट टर्म में आई किसी गिरावट से प्रभावित नहीं होना चाहिए। गोल्ड का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

44 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement