Latest News

हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 9 नाम:  देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री को टिकट; कांग्रेस-भाजपा के बागी बनाए उम्मीदवार – Rohtak News

हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 9 नाम: देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री को टिकट; कांग्रेस-भाजपा के बागी बनाए उम्मीदवार – Rohtak News


हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भाजपा छोड़कर AAP में आए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दी गई है। कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद AAP की यह दूसरी लिस्ट है। क

.

AAP से गठबंधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बारे में दूसरे नेता बात कर रहे हैं। वही इसके बारे में बताएंगे।

वहीं AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेंगे। हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। भाजपा समेत दूसरी कोई पार्टी मुकाबले में नहीं है।

AAP की लिस्ट की खास बातें

  • पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। छत्रपाल सिंह ने साल 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने ताऊ देवीलाल को हराकर जीत दर्ज की थी।
  • फरीदाबाद से उम्मीदवार प्रवेश मेहता मई 2022 में भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे।
  • थानेसर से उम्मीदवार कृष्ण बजाज ने कुछ दिन पहले ही भाजपा को अलविदा कहा था। वह साल 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान वह 10593 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे।
  • बावल से उम्मीदवार जवाहर लाल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। एक दिन पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए थे।
  • रतिया से उम्मीदवार मुख्तयार सिंह बाजिगर भाजपा से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया तो 2 दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल…

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा में AAP-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ:सीट शेयरिंग पर सहमति न होने से बातचीत टूटी; AAP ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सोमवार को दोपहर बाद 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की इस लिस्ट से साफ है कि अब वह इस चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Share This Post

111 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement