गोरखपुर में खराब मौसम और बारिश की वजह से एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की उड़ान नहीं हुई। इंडिगो की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे लगभग दो घंटे देर से 2:55 बजे उड़ान भरी।वहीं रात 8 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विशेष अनुमति प
.
सोमवार को अधिकतर फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर समय से पहुंचीं। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यहां से उड़ान भरने में देरी हुई। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई बार शेडयूल बदलने पर असुविधा झेलनी पड़ी। समय से पहुंचने के बाद यात्रियों को बोर्डिंग हॉल में इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की हैदराबाद के लिए फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे की जगह 57 मिनट देरी से 2:47 बजे रवाना हुई। अकासा एयरलाइन की दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 2:50 बजे रवाना होनी थी, वह 44 मिनट देर से 3:34 बजे उड़ान भरी। इंडिगो की शाम 3:50 बजे वाली दिल्ली की फ्लाइट शाम 4:19 बजे उड़ी। मुंबई की फ्लाइट सबसे अधिक प्रभावित रही। शाम 5:50 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट एक घंटे 57 मिनट की देरी से 7:47 बजे गोरखपुर से उड़ान भरी। यह विमान अपने निर्धारित समय से एक घंटा देर से शाम 6:33 बजे गोरखपुर पहुंचा था। रात आठ बजे दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की जो उड़ान थी, उसे विशेष अनुमति के बाद रात 9:21 बजे उड़ान भरने की इजाजत मिली।
Guardiola on Al-Hilal: “They have a lot of quality. They are a complete team that can run and run”