Latest News

लखनऊ जेल परिसर में आरोपियों ने रील बनाई:  PGI अस्पताल की दलाली में गए थे अंदर, छूटने पर गेट से निकलते हुए बनाया वीडियो – Lucknow News

लखनऊ जेल परिसर में आरोपियों ने रील बनाई: PGI अस्पताल की दलाली में गए थे अंदर, छूटने पर गेट से निकलते हुए बनाया वीडियो – Lucknow News


लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपियों ने कॉलर भी उठाया। सभी हंस रहे थे।

लखनऊ में पीजीआई अस्पताल में दलाली के आरोप में गिरफ्तार किए गए 6 लोगों ने जेल से रिहा होते ही रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दो दिन पहले की है, जब इन आरोपियों को पीजीआई अस्पताल के गेट नंबर-1 पर दलाली करने के मामले में जेल भेजा गया था।

जेल से बाहर आते ही इन आरोपियों ने अपनी शर्ट का कॉलर ऊपर उठाया और जेल के मुख्य द्वार पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। यह घटना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। VIDEO देखने के लिए ऊपर टैप करिए।

सभी आरोपियों के चेहरे पर मुस्कान है। सभी लहराते हुए टशन में चल रहे हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी खड़ा दिखाई दे रहा है।

सभी आरोपियों के चेहरे पर मुस्कान है। सभी लहराते हुए टशन में चल रहे हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी खड़ा दिखाई दे रहा है।

सभी हंसते और कॉलर उठाते नजर आ रहे

वीडियो में सभी आरोपी हंसते और कॉलर उठाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड पर एक हरियाणवी गाना बज रहा है। गाने ‘…खबर सुनी कि कुछ गुंडे आ गए दिल्ली में’ पर इस वीडियो को कोई अन्य व्यक्ति रिकॉर्ड करता समझ में आ रहा है। इस मामले में अभी जिला जेल प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है। दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज ऐप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

2 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement