महराजगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन युवतियों को युवकों के साथ पकड़ा गया है।
महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को छह लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में तीन युवक और तीन लड़कियां शामिल हैं। लड़कियों में से दो की उम्र 18 साल से कम है।
तीनों युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। लड़कियां गोरखपुर क्षेत्र की निवासी हैं। जांच में सामने आया कि युवकों ने इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों से दोस्ती की। उन्हें नेपाल घुमाने का झांसा दिया।
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को मानव तस्करी या धर्मांतरण से जोड़कर देख रही हैं। सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट की सतर्कता से यह प्रयास विफल हो गया। सभी को हिरासत में लेकर सोनौली पुलिस को सौंप दिया गया।

यही तीनों युवक हैं जिन्हें महराजगंज में पकड़ा गया है।
इस कार्रवाई में महिला संगठन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक टीम ने भी मदद की। गोरखपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवकों और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। सोनौली थाना प्रभारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि सभी को उनके जिले की पुलिस को सूचना देकर वापस भेज दिया गया है। लड़कियों के परिजन चाहें तो मुकदमा दर्ज करा सकते हैं।
Ravi Shastri on Virat Kohli’s Test retirement: ‘If I had anything to do with it, I would have made him captain after Australia’